मोटापा एक विश्वव्यापी समस्या जीवनशैली जनित रोग - योग संदेश

मोटापा एक विश्वव्यापी समस्या जीवनशैली जनित रोग
मोटापा
आजकल पूरी दुनिया में मोटापा एक बड़ी समस्या बन चुकी है। भारत में भी अनेक लोग मोटापा के शिकार हैं। मोटापा के कारण आमलोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण शरीर में कई तरह की बीमारियाँ एक साथ जन्म ले लेती हैं।
अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से होने वाली बीमारियों में मोटापा सबसे सामान्य है, जिससे आज दुनिया में हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। मोटापा सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं मानसिक रूप से भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। मोटापे को 'lifestyle disease' भी कहा जाता है। जिसका अर्थ है कि यह आपकी खराब जीवनशैली यानि खराब लाइफस्टाइल से होता है और इससे छुटकारा दिलाने में भी आपके लाइफस्टाइल की बहुत बड़ी भूमिका होती है।
अधिक वजन और मोटापे को असामान्य या अत्यधिक वसा संचय के रूप में परिभाषित किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए खतरा उत्पन्न करता है। 25 से अधिक बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) को अधिक वजन माना जाता है, और 30 से अधिक को मोटापा माना जाता है।

मोटापे के प्रमुख् कारण

मोटापे के कई कारण हो सकते है। इनमें से प्रमुख हैं-

मोटापा और शरीर का वजन बढऩा, ऊर्जा के सेवन और ऊर्जा के उपयोग के बीच असंतुलन के कारण होता है।

अधिक चर्बी युक्त आहार का सेवन करना भी मोटापे का कारण है।

कम व्यायाम करना और स्थिर जीवन-यापन मोटापे का प्रमुख कारण है।

असंतुलित व्यवहार औऱ मानसिक तनाव की वजह से लोग ज्यादा भोजन करने लगते हैं, जो मोटापे का कारण बनता है।

शारीरिक क्रियाओं के सही ढंग से नहीं होने पर भी शरीर में चर्बी जमा होने लगती है, यह भी मोटापे का एक कारण है।

बाल्यावस्था और युवावस्था के समय का मोटापा व्यस्क होने पर भी रह सकता है।

कई लोगों को दिन मे खाना खाने के बाद सोने की आदत होती है जो मोटापे का कारण बन सकती है।

हाइपोथाइरॉयडिज़्म (अवटु अल्पक्रियता)

बहुत ज्यादा मीठे का सेवन करने से भी मोटापे का खतरा रहता है।

मोटापे के लक्षण

मोटापा शारीरिक और मानसिक स्तर पर जीवन में कई सारे परिवर्तन लाता है। जिनके कारण व्यक्ति में इसके लक्षण परिलक्षित होते हैं। किन्तु कई बार लोग इन्हें महत्त्व नहीं देते और इसके बारे में कोई चिकित्सकीय परामर्श नहीं लेते जो आगे चलकर उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

मोटापे के प्रमुख लक्षण निम्नवत हैं
सांस फूलना
बार-बार साँस फूलने की समस्या का होना मोटापे का लक्षण है जो कई कारणों से हो सकता है और कई रोगों का कारण बनता है।
पसीना में वृद्धि
अचानक से बार-बार पसीना आना और वह भी बहुत, यह दर्शाता है कि व्यक्ति मोटापे से ग्रसित है।
खर्राटे
आमतोर पर मोटापे से बेहाल लोगों को नींद में बहुत खर्राटे लेते देखा जा सकता है मोटापा बढऩे के साथ-साथ यह समस्या और भी बढ़ती जाती है।
शारीरिक गतिविधि के साथ सामंजस्य करने में अचानक असमर्थता का अनुभव करना
सामान्य रूप से कोई भी शारीरिक गतिविधि करने में असमर्थ होते जाने का संबध भी मोटापे से है और ये मोटापे का सबसे प्रमुख्य लक्षण भी है।
बहुत अधिक थकान महसूस करना
आमतौर पर बिना किसी अतिरिक्त कार्यभार के लगातार थकान का अनुभव करना भी मोटापे का ही एक लक्षण है।
पीठ और जोड़ों में दर्द
मोटापे की समस्या से ग्रसित लोगों में पीठ और जोड़ों के दर्द सामान्य रूप से देखा जा सकता है।
आत्मविश्वास और आत्मसम्मान में कमी का अनुभव
शारीरिक समस्याओं के कारण किसी भी काम को करने की क्षमता में कमी आ जाती है और स्वयं पर विश्वास भी नहीं होता जिसके चलते आत्मसम्मान में भी कमी आ जाती है।
अकेला महसूस करना
मोटापे में अकेलापन अनुभव करना एक आम बात है। शारीरिक परिवर्तनों के चलते लोग स्वयं को सबसे अलग और एकाकी महसूस करते हैं।
जरूरत से ज्यादा या कम सोना
यदि हम जरुरत से ज्यादा सोते है तो यह भी हमारे मोटापे का बहुत बड़ा लक्षण होता है।

मोटापे से जुड़ी समस्याएं
मोटापे के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं जिनमें टाइप-2 डायबिटीज, हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया (उच्च कोलेस्ट्रॉल, गैस्ट्रोओस्फोजियल रिफ्लक्स डिजिज (जीईआरडी), उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, अवसाद, जोड़ों की ओस्टियोआर्थराइटिस, जोड़ों का दर्द, स्लीप एपनिया और श्वसन सम्बंधी समस्याएं, यूरिनरी स्ट्रेस इंकांटिनेंस, अस्थमा और फेफड़ों की समस्याएं और प्रजनन संबंधी समस्याएं। डायबिटीज वाले मरीज के मोटापा बढऩे से उसकी डायबिटीज की समस्या बढ़ जाती है । सांस फूलना तथा अधिक पसीना आना मोटापे के प्रमुख समस्या है।

उचित वजन
एक युवा व्यक्ति के शरीर का अपेक्षित वजन उसकी लंबाई के अनुसार होना चाहिए, जिससे कि उसका शारीरिक गठन अनुकूल लगे। शरीर के वजन को मापने के लिए सबसे साधारण उपाय है बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) और यह व्यक्ति के शरीर की लंबाई को दुगुना कर उसमें वजन (किलोग्राम) से भाग देकर निकाला जाता है।
निष्कर्ष
उपरोक्त दी गयी युक्तियों का पालन करके मोटापे को कम किया जा सकता है। यदि आप इस स्थिति का शिकार हो जाते हैं तो इसे ठीक करने के लिए तत्काल एक चिकित्सक से परामर्श करना ही ठीक रहेगा क्योंकि यह न केवल अपने आप में एक समस्या है बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे हृदय की समस्या, पित्त पथरी, नींद, अश्वसन और बांझपन को भी जन्म देती है।

आहार
सुबह 5:00 बजे    :    पंचामृत पेय, (सौंफ, धनिया, जीरा, अजवाइन)100 द्वद्य
सुबह 7:30 बजे     :    (सर्वकल्प +कायाकल्प) और (एलोवेरा+ वीटग्रास)।
नाश्ते में         :    बादाम -5, अखरोट -2, अंजीर -2, किशमिश-7, लहसुन -2, फल -सेब, पपीता,   नाशपाती, + स्प्राउट्स + नारियल का पानी ।
12:00 से 1:00    :    सौंफ, उबली हुई सब्जी, सलाद, मल्टीग्रेन रोटी -2, मल्टीग्रेन दलिया, लौकी कल्प।
4:00 से 5:00    :    भुने हुए मखाने, भुने हुए चने, नारियल पानी।
शाम 7:30 बजे     :    सौंफ, उबली हुई सब्जियां, दलिया / लौकी कल्प।
औषधीय पानी     :    मेधोहर पेय ( 1-2 लीटर / डेली )।
उपवास    :    नारियल के पानी पर उपवास।
सौंफ मेथी शहर के पानी पर उपवास।
नींबू शहद के पानी पर उपवास।
फल।
स्प्राउट्स।
लौकी कल्प ‘उबली हुई लौकी’।

उपचार    :    हॉट एंड कोल्ड कंप्रेस ऑन एब्डोमिनल।
नेचुरल इमर्शन बाथ : जकूजी बाथ।
काफ मसाज के साथ  लपेट।
एनिमा, जलनेति, आई वॉश, कुंजल, रबर नीति। वाइब्रो मसाज। स्टीम बाथ, लोकल स्टीम ( फैटी पार्ट्स )। उद्वर्तन।
फुल बॉडी मड बाथ।
आयुर्वेदिक चिकित्सा
सर्वकल्प क्वाथ
कायाकल्प क्वाथ
दोनों औषधीय को मिलाकर दो चम्मच (10-15 ml)  लेकर 400 द्वद्य  पानी में पकाएं , 100 ml शेष रहने पर छान कर प्रात: काल  खाली पेट, सायं भोजन से एक घंटा पूर्व लें।
वेट गो वटी
2-2 गोली सुबह शाम भोजन से पहले लें।
फाइटर वटी
2-2 गोली सुबह शाम भोजन से पहले लें।
लिपिडोम टैबलेट
1-1 गोली सुबह दोपहर शाम भोजन के पश्चात लें।
लौकी घनवटी
1-1 गोली सुबह दोपहर शाम भोजन के पश्चात लें।
पुनर्नवादी मंडूर
1-1 गोली सुबह दोपहर शाम भोजन के पश्चात लें।
गौधनअर्क
20 ml सुबह खाली पेट बराबर मात्रा में पानी के साथ लें।

मोटापा के लिए योग
आसन-
1.    तिर्यक ताड़ासन, त्रिकोणासन, कोणासन, पादहस्तासन।
2. चक्की आसन, स्थितकोणासन, पश्चिमोत्तानासन।
3. भुजंगासन, शलभासन।
4.    अर्ध हलासन, पादवृत्तासान, द्विचक्रिकासन, मर्कटासन, शवासन।
प्राणायाम-
1.    भस्त्रिका प्राणायाम
2.    कपालभाति प्राणायाम
3.    बाह्य प्राणायाम (अग्निसार –साहयकक्रिया)
4.    उज्जायी प्राणायाम
5.    अनुलोम-विलोम प्राणायाम
6.    भ्रामरी प्राणायाम
7.    उद्गीत प्राणायाम
8.    प्रणवध्यान प्राणायाम

अनुभव

मैं राजस्थान का रहने वाला हूँ, मेरी उम्र 27 वर्ष है और मेरा वजन 172 किलो था। पतंजलि वैलनेस में आने के बाद मैंने यहाँ की थेरेपी ली और नियमित रूप से डाइट फॉलो की। अपने घर पर भी यही फॉलो किया और अब मैंने अपना वजन 74 किलो कम किया। वजन 172 से 98 kg मात्र 9 महीनों में किया जो कि फैटी लिवर के कारण बढ़ गया था।

रोगी  का नाम : रोहन गांधी
आयु २७ वर्ष, राजस्थान

मैं गुडग़ाँव से हूँ। बाहर का ज्यादा खाने से मेरा वजन बढ़ गया था जो कि बहुत ही खराब दिखता था। पतंजलि वैलनेस में मैंने अपना इलाज कराया और डॉक्टरों के द्वारा दिये गये डाइट को फॉलो किया और बाहर का खाना छोड़ दिया। अब मेरा वजन 20 किग्रा. कम हो गया है।

रोगी  का नाम : दिनेश
आयु २6 वर्ष, गुडग़ाव

मैं बिहार का रहने वाला हूँ। बाहर का ज्यादा खाने से मेरा वजन बढ़ गया था जो कि बहुत ही खराब दिखता था। पतंजलि वैलनेस मैं मैंने अपना इलाज कराया और डॉक्टरों के द्वारा दिये गये डाइट को फॉलो किया और बाहर का खाना छोड़ दिया। मैंने अपना  वजन 36 किग्रा. कम किया। (116किग्रा. से 80 किग्रा.)।

रोगी  का नाम : कृष्णकान्त
आयु २३ वर्ष, बिहार

तले बुने खाने की वजह से मेरा वजन 99 किग्रा. हो गया था। पतंजलि वैलनेस में गया और वहाँ विभिन्न प्रकार की थेरेपी ली। साथ ही दिये गये डाइट प्लान का अच्छे से पालन किया और अब वजन को 17 किग्रा. घटकर ८2 किग्रा. हो गया  है।

रोगी  का नाम : दिव्यांश
आयु २४ वर्ष, पंजाब

मेरा वजन 176 था। ज्यादा समय तक बैठकर काम करना और बाहर के कार्य बहुत ही कम करना इसकी मुख्य वजह रही।  पतंजलि वैलनेस में मैंने अपना इलाज करवाया और वहाँ के स्टाफ के द्वारा दिये गये डाइट प्लान को अच्छे से फॉलो किया। साथ-साथ योग भी किया जिससे मुझे काफी आराम मिला और वजन भी 11 किग्रा. कम किया ।

रोगी  का नाम : वैभव मित्तल
आयु २२ वर्ष, नई दिल्ली
सम्पर्क सूत्र : 9625052095