संपादकीय - योग संदेश

योग, आयुर्वेद व कृषि क्षेत्र में पतंजलि की भूमिका व भागीदारी
<colgroup><col style="width:99.8705%;" /></colgroup>

पहली बार वर्ष 2003 में  योग-आयुर्वेद के परिणामों को लेकर हमने हरिद्वार में बहुत बड़ा योग शिविर प्रारंभ किया। जिस समय योग शिविर चल रहा था उस समय पीजीआई चंडीगढ़ की डॉक्टरों की पूरी टीम से हम संपर्क में थे, जिनका नेतृत्व डॉ. गुप्ता जी करते थे। उन्होंने वह सारे पूर्व और पश्चात के परिणामों को मापा और परिणामों को देखकर वह स्वयं विस्मित और अचंभित थे। उन्होंने कहा कि हमने कभी सोचा नहीं था कि योग से इस प्रकार के परिणाम प्राप्त होंगे।

हम आज आयुर्वेद को लेकर एडवांस टेक्नोलॉजी की बात करते हैं तो बहुत यह बात कम अटपटी सी लगती है पर एक समय था जब यह सब बातें करना भी एक अजूबा था। लगभग २००२-२००३ में परम श्रद्धेय स्वामी जी के नेतृत्व में पतंजलि ने जब योग की बात कही तो लोगों ने कहा कि योग से क्या होता है? क्योंकि आपने देखा होगा कि आज भी टीवी पर बहुत सारे लोग आते हैं, पहले से पात्र तय रखते हैं और उनसे तयशुदा प्रतिक्रियाएं ली जाती हैं। वह परिणाम नहीं विज्ञापन होता है। स्वामी जी ने योग और आयुर्वेद की विधा को जिस रूप में प्रारंभ किया, जब लोगों ने आकर के टेलीविजन पर यह कहना शुरू किया कि मुझे यह बीमारी थी, यह परेशानी थी किन्तु अब मैं ठीक हो गया, योग करने से मुझे लाभ हुआ तो लोगों ने एकदम इस बात को स्वीकार नहीं किया।

योग को लेकर फैली भ्रांतियाँ तथा अविश्वास

योग को लेकर लोगों को विश्वास कम और अविश्वास ज्यादा था कि यह कोई नया हथकंडा है। यह कोई नया बाबा है जिसने अपने चेलों-चपाटों को तैयार करके उनसे कहलवाता है कि हमें लाभ हुआ है। उस समय बड़ा प्रश्न खड़ा किया गया क्योंकि उस समय किसी ने नहीं कहा कि योग-आयुर्वेद अपने आप में संपूर्ण चिकित्सा पद्धति है या योग से भयानक-भयानक बीमारियां ठीक हो सकती हैं। आज सबको विश्वास हो गया। जो योग नहीं करता, वह भी मानता है कि योग करने से बीमारियाँ ठीक होती हैं। तब तो ऐसा जमाना था कि योग करने वाला भी नहीं मानता था कि योग करने से बीमारी ठीक होती है। क्योंकि उसने ढ़ंग से योग किया नहीं, उस विधा से किसी ने सिखाया ही नहीं। तब पहली बार इस धरा पर पूरे विश्व में किसी ने पूरे डंके की चोट पर यह उद्घोषणा की कि योग-आयुर्वेद से बीमारियां समूल नष्ट होती हैं तो दुनिया के लिए एक नई चीज के साथ-साथ में चुनौति भी थी। योग और आयुर्वेद को, उसके परिणामों को, उसकी क्षमता को, पूरी शक्ति के साथ में, इतनी उदात्ता और ऊर्जा के साथ कभी किसी ने दुनिया के सामने नहीं रखा था। उसका भी दुष्परिणाम तथा चुनौतियाँ हमारे ऊपर आना स्वाभाविक ही था। लोगों ने विभिन्न तरह के प्रश्न उठाए। बहुत तरह की चुनौतियां दी गई।

योग को स्थापित करने के लिए परीक्षाएँ व चुनौतियाँ

हम इस बात को कहते हैं तो प्रसन्नता होती है कि पहली बार वर्ष 2003 में योग-आयुर्वेद के परिणामों को लेकर हमने हरिद्वार में बहुत बड़ा योग शिविर प्रारंभ किया। जिस समय योग शिविर चल रहा था उस समय पीजीआई चंडीगढ़ की डॉक्टरों की पूरी टीम से हम संपर्क में थे, जिनका नेतृत्व डॉ. गुप्ता जी करते थे। उन्होंने वह सारे पूर्व और पश्चात के परिणामों को मापा और परिणामों को देखकर वह स्वयं विस्मित और अचंभित थे। उन्होंने कहा कि हमने कभी सोचा नहीं था कि योग से इस प्रकार के परिणाम प्राप्त होंगे।

इसके बाद एक और बड़ा शिविर प्रेमनगर आश्रम में हुआ जिसमें डॉक्टरों की टीम ने डॉ. भल्ला को शिविर में प्रतिभागी बनाकर भेजा। वो श्वास रोगी थे तथा सोरबिटेट की गोली आहार के रूप में लेते थे।

डॉक्टरों की टीम ने डॉ. भल्ला से कहा कि तुम बाबा के शिविर में जाकर देख लो। वैसे भी तुम चलने-फिरने की स्थिति तो हो नहीं। या तो तुम भगवान को प्यारे हो जाओगे नहीं तो कुछ तो होगा ही। डॉ. भल्ला ने अपने विषय में नहीं बताया और एक शिविरार्थी की तरह शिविर में भाग लिया। शिविर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे और उन्हें आराम हो रहा था। चौथे दिन वो अपने आप को रोक नहीं पाए और स्वयं आकर बताया कि स्वामी जी मैं आया नहीं हूँ, मुझे भेजा गया है। हमारे पास वह सारी रिकॉर्डिंग हैं। तो न जाने कितनी जासूसियाँ हुई होंगी, ना जाने कितने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप में परीक्षाएं ली गई होंगी। किन्तु सत्यमेव जयते नानृतम्।

इंटरनेशनल योगा-डे निर्विवाद रूप से श्रद्धेय स्वामी जी के तप और पुरुषार्थ का परिणाम

योग, आयुर्वेद को पुनर्स्थापित करने के लिए पतंजलि एक उदाहरण है। उस समय योग की कितनी संस्थाएँ थीं। कितने योग शिक्षक थे। आज हर गली में, हर नुक्कड़ पर, हर गांव में, हर कस्बे में, पूरी दुनिया के एक-एक कोने में पतंजलि तथा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से इंटरनेशनल योगा-डे के रूप में आज योग की स्वीकार्यता मिली है। तो उसके पीछे उसके मूल में, उसकी जड़ में कोई है तो निर्विवाद रूप से कह सकते हैं कि वह श्रद्धेय स्वामी जी का तप और पुरुषार्थ का परिणाम है।

2006 में आयुर्वेद की पुनर्स्थापना का संकल्प

अब बात करें आयुर्वेद की तो वर्ष 2006 में हमने आयुर्वेद को पूरे विश्व में पुन: प्रतिष्ठित करने के लिए पतंजलि योगपीठ की स्थापना की। हमने आँकलन किया कि एविडेंस बेस्ड मेडिसिन सिस्टम का न होना आयुर्वेद की वैश्विक स्तर पर ख्याति न होने में एक बड़ा कारण था। आयुर्वेद का प्रमाण व तथ्य हमारे शास्त्रों में है परंतु दुर्भाग्य से हमारे शास्त्रों का कथन दुनिया में प्रमाण नहीं माना जाता। वह हमारे लिए तो प्रमाण है परंतु दुनिया के लिए वह प्रमाण नहीं है। दुनिया को दुनिया की भाषा में समझाने के लिए हमने वैज्ञानिक मापदण्ड पर आयुर्वेद को कसौटी पर कसा।

क्या थी आयुर्वेद को लेकर लोगों की मन:स्थिति?

श्रद्धेय स्वामी जी के आदेश से हमने पहली बार बहुत एडवांस लेवल की पैथोलॉजी लैब पतंजलि में स्थापित की। यह देश का पहला ऐसा आयुर्वेदिक हॉस्पिटल बना जहाँ डायग्नोसिस पूरा मॉडर्न और उपचार विशुद्ध योग और आयुर्वेद से हो रहा है। उस समय पतंजलि के एडवांस हॉस्पिटल को देखकर बहुत सारे लोग खुशी व्यक्त करते थे, पर बहुत सारे लोगों के प्रश्न होते थे कि आयुर्वेद के लिए भी क्या इतने बड़े हॉस्पिटल की आवश्यकता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस समय आयुर्वेद को लेकर लोगों की मन:स्थिति क्या रही होगी। अब तो भारत सरकार के पुरुषार्थ से बहुत सारे आयुर्वेदिक अस्पताल खुल गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी आयुर्वेद के लिए काम हो, अल्टरनेटिव सिस्टम के लिए आज डब्ल्यू.एच.ओ. की शाखा भारत में स्थापित हो गई है।

यह उस समय की बात है जब आयुर्वेद रूपी विधा को कोई कंधे पर उठाकर चले तो सही, उस अग्रणी भूमिका का नेतृत्व करे तो सही। उस समय पतंजलि ने उन कार्यों को किया, उन प्रतिष्ठानों अनुसंधानों तथा उदाहरणों को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत किया और उसका परिणाम है कि सरकार ने भी पूरा साथ दिया। सरकार भी अपने स्तर पर काम कर रही है। अनेक संस्थाएं खुल रही हैं, अनेकों आयुर्वेदिक कॉलेज खुल रहे हैं। इसमें कुछ लोगों की सोच व्यवसायिक हो सकता है पर व्यावसायिक सोच वालों के लिए भी कहीं ना कहीं उस विधा में दम दिखाई देता है तो लोग प्रवृत्त होते हैं। क्योंकि हमारी सोच व्यवसायिक नहीं थी तो हमने आयुर्वेद की पुन: स्थापना के लिए आर्थिक नुकसान भी सहा।

किसानों को मिला अपने उत्पाद का उचित मूल्य

वर्ष 2004-2005 की बात है की जब शामली का एक किसान हमारे पास आया तथा स्वामी जी से कहने लगा कि आँवले की लागत भी पूरी नहीं मिल रही है। १५ बिघा जमीन पर लगे आंवले के सारे पेड़ काटने वाले हैं। उस समय आंवले के इतने उत्पाद बाजार में नहीं थे। हम भी आंवले का प्रयोग थोड़ा बहुत मुरब्बा, थोड़ा बहुत चूर्ण-चटनी में ही करते थे। थोड़ा-बहुत सुखाकर त्रिफला चूर्ण बनाते थे या थोड़ा च्यवनप्राश में प्रयुक्त होता था। पूज्य स्वामी जी ने एक क्षण भी न गवाएं किसान से कहा कि ऐसा करो सारा आंवला हमें लाकर दे दो। तब हमने बड़े-बड़े मिक्सर और निचोड़ने के लिए मशीन मंगाई। चार-पांच मशीनें लगाकर जूस निकालने का काम शुरू किया गया।

फिर आंवला स्वरस की मांग बढ़ी तो पता किया कि पंजाब में पंजाब एग्रो लिमिटेड भारत सरकार का फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगा है, वहां से जूस निकल सकता है। हमने ट्रक भर-भर कर सारा आंवला जूस निकालने से लिए भेज दिया। और हमारा सारा आंवला खत्म हो गया। फिर पता चला कि दक्षिण भारत में आंवले का सीजन पहले शुरू हो जाता है। फिर हमने उत्तर भारत, दक्षिण भारत और देश के अनेक राज्यों से आंवला लिया जिसके परिणाम स्वरूप एक साल में ही आंवले का मूल्य दो गुना हो गया।

मुझे इस बात को कहते हुए प्रसन्नता है कि आंवले का ताजा स्वरस भी बाजार में बिक सकता है इस कांसेप्ट को सर्वप्रथम पतंजलि ने ही दिया। आज कम से कम 500 से ज्यादा छोटे-बड़े उद्योग हैं जो आंवला स्वरस बेचते हैं। यह एक संन्यासी के पुरुषार्थ और उसके रिस्क उठाने के कारण हुआ।

आज आयुर्वेद इस रूप में धीरे-धीरे लोगों के दिल, दिमाग और जेहन में घुसने लगा है कि प्रतिदिन उपभोग के लिए लोग आयुर्वेद को अपनाने लगे हैं। एलोवेरा जूस की बात करें तो हमको याद है एक समय एमवे का एलोवेरा जूस 1300 रुपए लीटर आया करता था और उस समय भारत की कम्पनियाँ एलोवेरा जूस बेचा ही नहीं करती थी। फिर हमने पतंजलि के माध्यम से १५० रुपए लीटर एलोवेरा जूस उपलब्ध कराया। कुछ 2 साल के अंदर ही वो 1300 रुपए लीटर वाला ऐलोवेरा जूस 300 का हो गया और लागत मूल्य बढ़ने के कारण हमारा डेढ़ सौ वाला हमने 200 रुपए लीटर किया। यानी कि पतंजलि आयुर्वेद की मात्र पुन: स्थापना ही नहीं कि अपितु आयुर्वेद के नाम पर जो मार्केट में लूट मचा रखी थी या जो लोगों ने एक भ्रम फैला रखा था उसको भी समाप्त करने का काम पतंजलि के द्वारा किया गया। पतंजलि के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज जड़ी-बूटी के रूप में हर घर में कहीं ना कहीं किसी ना किसी रूप में आयुर्वेद के पौधे एलोवेरा, लेमन ग्रास, तुलसी आदि के रूप में लगे मिलेंगे। इसका श्रेय भी इस पतंजलि योगपीठ हो जाता है।

आयुर्वेदिक चिकित्सा को मिला वैज्ञानिक आधार

आयुर्वेदिक चिकित्सा की बात आई तो डेंटल, ऑप्थेल्मोलॉजी, पंचकर्म, षट्कर्म, ई.एन.टी. आदि सारे साधन हमने उपलब्ध कराए। आयुर्वेद के सिद्धांत में वात, पित्त, कफ सबसे महत्वपूर्ण हैं। ये सिद्धांत हमारी ताकत हैं। दुनिया में कोई विधा नहीं है जिसमें इतना वृहद् वर्णन हो। किन्तु देश, काल, परिस्थिति के अनुसार उन विधाओं को अनुसंधानपरक स्थापित करने का पहला प्रयास भी पतंजलि के द्वारा ही किया गया।

ई.एम.आर. सिस्टम पतंजलि की बड़ी ताकत

पतंजलि एक ऐसी संस्थान है जहां आयुर्वेद चिकित्सा में 5000 से ज्यादा सेंटर हैं जो ई.एम.आर. सिस्टम से जुड़े हैं। हमारे पास अनुसंधान के लिए रोगियों का विस्तृत डॉटा है जिसे हम अनुभव के आधार पर समय-समय पर करेक्ट करते रहते हैं।

पतंजलि का जो ई.एम.आर. सिस्टम है वह सिस्टम पूरे देश के हमारे हर चिकित्सालय के साथ जुड़ा हुआ है। हमने आयुष मंत्रालय में इस बात के लिए भी निवेदन किया था कि हम लागत मूल्य पर यह सेवा देने को तैयार है क्योंकि हम आई.टी. के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। यह ई.एम.आर. सिस्टम इतना एडवांस है कि पूरे हिंदुस्तान से रोगी कब आए, उन्हें क्या औषधियां दी गई, क्या परीक्षण कराए गए। इस डॉटा से हमको रिसर्च में मदद मिलेगी। एक साल में एक करोड़ से ज्यादा पेशेंट का रिसर्च डाटा हमारे पास अवेलेबल है। आज यह सामर्थ पतंजलि के पास है।

आयुर्वेद में अभी जो टॉप लेवल की इंटरनेशनल एविडेंस बेस्ड रिसर्च पेपर की बात करें तो लगभग 10 दर्जन से ज्यादा टॉप लेवल के रिसर्च पेपर इंटरनेशनल जरनल्स में छप चुके हैं।

इसी तरह से पूरे डिजिटाइजेशन का काम हो या डॉटा रखने की काम हो पतंजलि सबसे अग्रणी संस्था है।

सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया इस कथन को सार्थक करने के लिए और लोगों को निरामय बनाने के लिए पतंजलि की भावनाएं हैं। आइए हम सब योग-आयुर्वेद से जुड़ें और अपने जीवन को ठीक करें।

MNC's की मुनाफाखोरी की कहानी आंकड़ों की जुबानी
हमारे वीर शहीदों व क्रांतिकारियों का सपना था कि हम देश को राजनीतिक गुलामी से आजादी तो दिलाएँ ही साथ ही साथ हम देश को आर्थिक आजादी भी दिलाएँ क्योंकि विदेशी ताकतों ने हमारे देश को राजनीतिक गुलाम तो बनाया ही था साथ ही आर्थिक रूप से भी पूरी तरह कमजोर कर दिया था। हमारा देश पहले विश्व की अर्थव्यवस्था में सर्वाधिक निर्यात करके पूरी दुनियाँ का सिरमौर था, पूरी दुनियाँ से सोना-चाँदी, हीरे-जवाहरात भारत में व्यापार के कारण आता था। हमारा उत्पादन व निर्यात दुनियाँ में सबसे ज्यादा था। हमारा वह व्यापार तंत्र विदेशी शक्तियों के षड्यंत्र से नष्ट हो गया। सबसे पहले महर्षि दयानंद जी ने, उसके बाद लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी ने और फिर वीर सावरकर, पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह और महात्मा गांधी ने स्वदेशी का दर्शन दिया और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया। आजादी के बाद भी अनेकों महापुरुषों और संस्थाओं ने स्वदेशी के इस दर्शन व विचार को आगे बढ़ाया परन्तु विदेशी वस्तुओं को टक्कर देने के लिए कोई व्यवहारिक विकल्प उपलब्ध नहीं मिल पाया। वर्तमान समय में इस स्वदेशी के विचार व दर्शन को प्रामाणिकता व व्यावहारिकता के साथ धरातल पर उतारने का काम पतंजलि योगपीठ ने किया है। पतंजलि योगपीठ के माध्यम से हमने न केवल स्वदेशी के इस दर्शन को आगे बढ़ाया, अपितु घरेलू प्रयोग के सभी विदेशी वस्तुओं का उनसे उच्च गुणवत्ता के साथ उनसे कम कीमत पर मिलावट रहित विकल्प भी उपलब्ध करवाया। विदेशी कंपनियाँ न केवल देश का धन लूट रही हैं बल्कि देश की संस्कृति को नष्ट करने में भी लगी हुई हैं। छठी शताब्दी से लेकर 21वीं सदी तक विदेशी हमलावर व विदेशी कम्पनियाँ देश को लूटती रही हैं।

पहली- अंग्रेजों से पूर्व विदेशी लुटेरों की लूट :

अंग्रेजो से पूर्व विदेशी लूटेरों अरबी, तुर्की, इरानी, अफगानी आदि हमलावरों की लूट।

638 से लेकर 711 तक 74 साल में 9 विदेशी खलिफाओं के नेतृत्व में 15 बार आक्रमण हुआ, 15वें आक्रमण का नेतृत्व मोहम्मद बिन कासिम (712 ई. में) ने किया, उसके बाद उसका उत्तराधिकारी मोहम्मद जुनेद आया।

फिर 998 से लेकर 1030 तक 17 बार महमूद गजनवी (1001 ई. में) सोमनाथ से लेकर अलग-अलग शहरों को लूटने के लिए बार-बार भारत आया।

उसके बाद 12वीं, 13वीं सदी में चंगेजखान, तैमूर लंग आदि हमलावर भी भारत की वैभवता को देखकर हमला करने व लूटने के लिए आते रहे। 17वीं शताब्दी में इरानी हमलावर नादिरशाह आया, वह भारत से कोहिनूर हीरा व तख्तेताउस (मयूर सिंहासन) लूटकर लेकर गया। हिन्दूस्तान के 1 हजार सालों की लूट के बाद भी नादिरशाह के दरबारी इतिहासकार, मिर्जा मेहदअस्तराबादी की आंखें भारत की दौलत को देखकर फटी की फटी रह गयी। उसने लिखा है- ‘बेहद कम दिनों में ही शाही खजाने और कारखानों की जब्ती के लिए तैनात अधिकारियों ने अपना काम पूरा कर लिया। यहाँ तो हीरे-मोती, जवाहरात, रत्न, सोना-चांदी, उनके बर्तन, और दूसरी चीजों का सागर है। यहाँ पर विलासितापूर्ण चीजों का इतना भंडार है कि खजांची और मुंशी सपने में भी इन्हें अपने बही-खातों में दर्ज नहीं कर पाएंगे।’वह आगे लिखता है- लूट का सामान ‘700 हाथियों, 4,000 ऊंटों और 12,000 घोड़ों से खींची जा रही अलग-अलग गाडिय़ों पर लादा गया था। इन सभी गाडिय़ों में सोना-चांदी और कीमती रत्न भरे हुए थे।’यह केवल एक स्थान आगरा से नादिरशाह की लूट के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त भी एक-एक आक्रमणकारी अलग-अलग नगरों पर आक्रमण करके हजारों खच्चरों, घोड़ों, ऊटों, हाथियों व बैलगाडिय़ों पर लादकर भारत से मूल्यवान वस्तुएं सोना-चांदी, हीरे-जवाहरात, मोती, माणिक, कीमती पत्थर, स्वर्ण मुद्रायें आदि लूटकर ले जाते रहे। यद्यपि इसकी गणना सम्भव नहीं है तथापि जो आधे-अधूरे प्रमाण उपलब्ध हैं उसके अनुसार यह लूट आज की मुद्रा में सैकड़ों लाख करोड़ की है।

15वीं सदी की शुरूआत में बाबर भारत को लूटने आया, इनमें से बहुत से ऐसे विदेशी हमलावर थे जो भारत के धन-वैभव को देखकर अपना मूल देश छोडक़र यही पर जबरदस्ती शासक बनकर रहने लगे। जैसे- बाबर के बाद उनके वंशज, हुमायूँ, अकबर, शाहजहाँ, जहाँगीर, औरंगजेब (भारत पर राज करने वाला छठा मुगल शासक था) आदि। अंग्रेजों के आने से पहले 15वीं सदी से पहले ऐसे विदेशी हमलावरों ने सैकड़ों लाख करोड़ की लूट भारत से की। इसमें किसी भी प्रकार का कोई संशय नहीं है।

दूसरा- 15वीं सदी के बाद की लूट :

अरबी, फारसी, तुर्की आदि हमलावरों से भारत कि समृद्धि की खबरें जब यूरोप पहुंची। प्राचीनकाल से ही भारत के व्यापारी भारत से उच्चगुणवत्ता का मलमली, रेशम और सूती कपड़ा, हीरे-मोती, इत्र, गुलाब जल, हाथी दांत का सामान, मसाले, विभिन्न धातुओं का सामान ले जाकर यूरोप में बेचते थे। भारत के सामान की यूरोप में इतनी मांग थी कि भारत के व्यापारियों को मसालों व कपड़ों के बदले सोना-चांदी मिलता था। मध्यकाल में जब तुर्की साम्राज्य व यूरोप में युद्ध छिड़ गया तो व्यापार का मार्ग बंद होने से यूरोप के बाजारों में भारतीय मसालों व सामान की कीमतें 400-400 गुना बढ़ गयी। भारतीय सामान से व्यापारियों को इतना अधिक लाभ होता था कि वह कोई भी जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते थे।

यूरोप के व्यापारी व कम्पनियाँ किसी भी तरीके से भारत से व्यापार का मार्ग खोज कर व्यापार के नाम पर मुनाफा कमाना चाहती थीं। 15वीं सदी में पुर्तकाल के राजकुमार हेनरी ने तथा राजा डॉम हेनरी (1394 से 1460) ने लगातार 40-50 वर्षों तक भारत का समुद्री मार्ग खोज कर पहुंचने के लिए अलग-अलग दल राज्य के खर्चे पर भेजते रहे।

1498 में वास्को-द-गामा पुर्तगाली केरल राज्य के कालीकट से होते हुए पहली बार भारत पहुंचा। उसके बाद भारत में व्यापार के नाम पर लूटमार करने के लिए फ्रांसिसी आये। हॉलेण्ड से डच आये, ब्रिटेन से अंग्रेज आये, सभी का उद्देश्य सोने की चिडिय़ा भारत को लूटना था। 1498 से लेकर 1947 तक कितने हजार लाख करोड़ रुपये लूटे होंगे इसकी गणना करना तो असम्भव है, पर कुछ प्रमाणिक आँकड़े उपलब्ध हैं जिनके आधार पर केवल अनुमान लगाया जा सकता है। ईस्ट इण्डिया कम्पनी से लेकर देश की आजादी 1947 तक भयंकर लूट हुई हैं, उसी लूट से 15वीं सदी के बाद यूरोप में औद्योगिक विकास हुआ विभिन्न अविष्कार हुए जिन पर आज आधुनिक विज्ञान टिका हुआ है। उनमें से अधिकतर 15वीं शताब्दी के बाद भारत से लूटे गये धन के बल पर हुआ।

यूनानी, अरबी, तुर्की, इरानी, दुर्रानी, अफगानी पठान, मुगलों आदि ने तलवार के बल पर लूटा। अंग्रेजों ने आने के बाद तरीका थोड़ा बदला और तलवार व बंदूक के साथ ईस्ट इण्डिया कम्पनी बनाकर व्यापार के नाम पर लूटमार की।

इतिहासकार आर.सी. दत्त ने तो यहाँ तक कहा था कि जो तैमूर, नादिरशाह, अब्दाली तथा ऐसे अन्य आक्रमणकारी के हमले से ज्यादा बुरा है भारत में अंगेजी शासन निरन्तर लूट तथा आक्रमण के समान है। ये लोग आये लूटे और चले गए किन्तु ब्रिटिश राज हर रोज लूटता रहा है। जिसके कारण भारत अकालों का देश बन गया है।

आर्थिक इतिहासकार अंगस मैडीसन की पुस्तक द वल्र्ड इकॉनमी: ए मिलेनियल प्रस्पेक्टिव (विश्व अर्थव्यवस्था: एक हजार वर्ष का परिप्रेक्ष्य) के अनुसार भारत विश्व का सबसे धनी देश था और 17वीं सदी तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था।

उन्होंने गणना की, कि भारत 1830 में औद्योगिक उत्पादन का विश्व का 17.6 प्रतिशत भाग रहा था जबकि ब्रिटेन का भाग सिर्फ 9.5 प्रतिशत ही था। 1900 तक भारत का हिस्सा घटकर 1.7 प्रतिशत रह गया और ब्रिटेन का हिस्सा बढक़र 18.6 प्रतिशत हो गया।

सैकड़ों सालों की लूट के बाद मुगलकाल में अकबर के पास दुनिया की एक चौथाई दौलत हुआ करती थी। इतिहासकार एगस मैडिसन के अनुसार अकबर के समय में भारत की जीडीपी एलिजाबेथ के समय के इंग्लैंड के जीडीपी के बराबर थी। प्रस्तुत ग्राफ  में आप एंगल मेडिसन के 2000 सालों के वैश्विक जी.डी.पी. में भारत किस प्रकार से पूरे विश्व में विदेशी लूटेरों व विदेशी ईस्ट इण्डिया कम्पनी के आगमन से पहले की स्थिति का अवलोकन करें।

अंग्रेजों ने मात्र 163 वर्षों में कितना लूटा :

विदेश मंत्री एस.जे. शंकर ने अक्टूबर 2019 में यू.एस.ए. के वाशिंगटन डीसी में अटलांटिंक काउंसलिंग की बैठक में कहा कि- ‘‘भारत ने पश्चिमी देशों की वजह से 200 साल तक प्रताडऩा झेली है। एक आर्थिक आंकलन के मुताबिक ब्रिटिश आज के हिसाब से 45 ट्रिलियन डॉलर छीनकर लेकर गये। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश 18वीं सदी के मध्य में भारत में घुसे थे, अर्थशास्त्री उत्सा पटनायक की गणना के अनुसार केवल 1765 से लेकर 1938 तक अंग्रेजों ने भारत से 45 ट्रिलियन डॉलर अर्थात् 3,150 लाख करोड़ रुपये लेकर गये।’’

विश्वप्रसिद्ध कोलम्बिया विश्वविद्यालय की एक इकॉनोमी स्टडी रिसर्च रिपोर्ट में भारत की अर्थशास्त्री उत्सा पटनायक ने यह आंकड़ा प्रमाणों के साथ प्रस्तुत किया है। यदि 163 साल में आज के 3,150 लाख करोड़ रुपए की लूट हुई है यह राशि इतनी बड़ी है कि वर्तमान में भारत सरकार का वार्षिक बजट लगभग 39 लाख करोड़ रुपये है। इस राशि से भारत के 80 वर्षों का बजट बन सकता है। यह लूट केवल 163 साल की है यदि छठी शताब्दी से लेकर अब तक की 1400 साल की लूट की गणना करें तो इसकी राशि कल्पना से बाहर है।

तीसरी आजादी के बाद विदेशी कंपनियों द्वारा आर्थिक, सांस्कृतिक लूट :

विदेशी आक्रमणकारियों व ईस्ट इण्डिया कम्पनी के शासन से केवल धन की ही लूट नहीं हुई है अपितु ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने अपनी लूट को अनवरत जारी रखने के लिए भारत की शिक्षा व्यवस्था को, भारत की चिकित्सा व्यवस्था को, भारत की कृषि व्यवस्था को व भारत की न्याय व्यवस्था को भी दूषित कर दिया। विदेशी शासन केवल आर्थिक व राजनैतिक गुलामी लेकर नहीं आया, अपितु सांस्कृतिक व सामाजिक तौर पर भी भारत के ताने-बाने को नष्ट कर दिया। एक उदाहरण- विदेशी ईस्ट इण्डिया कम्पनी के कारण किस प्रकार से लोग बेरोजगारी, भूखमरी के शिकार हुए हैं उसके बारे में अमरीकी इतिहासकार मैथ्यू व्हाईट ने ‘द ग्रेट बुक ऑफ हॉरिबल थिंग्स’के नाम से एक पुस्तक में बताते हैं, जिसमें उन्होंने इतिहास के सौ भयानक रक्तपातों की समीक्षा पेश की है, जिनके दौरान सबसे ज्यादा इंसानी जानें गईं। इस पुस्तक में इतिहास का चौथा भयानक नरसंहार ब्रिटिश दौर में भारत में आने वाला अकाल है, जिनमें वाईट के मुताबिक दो करोड़ 66 लाख भारतीयों की जानें गई। इस संख्या में व्हाईट ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान बंगाल में आने वाले अकाल की गिनती नहीं की, जिसमें 30 से 50 लाख के करीब लोग मारे गए थे।

ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1853 में ही अपने साथ 8 बड़ी विदेशी कंपनियों को भारत में फैला दिया। उसके बाद आजादी से पहले 1940 में केवल 55 विदेशी कंपनियां देश में सीधे व्यापार करती थीं। आजादी के बाद 1952 में ब्रिटेन की 8 बड़ी कंपनियों के सीधे नियंत्रण में 701 कंपनियां व्यापार कर रही थी।

1972 में लगभग 740 विदेशी कंपनियां थीं, 1977 में विदेशी कंपनियों की संख्या 1,136 हो गयी थी, 2008 में लगभग ढाई हजार से ज्यादा विदेशी कंपनियां काम कर रही थी। यदि आज की बात करें तो सीधे-सीधे 5,000 से ज्यादा विदेशी कंपनियां भारत में व्यापार के नाम पर मुनाफाखोरी कर रही हैं। 2021 में भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार लगभग 12,000 विदेशी कम्पनियां प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से कार्यरत हैं।

1937 में एक कोलगेट कंपनी आई जिसने केवल लगभग 1,50,000 रुपये का निवेश किया और आज वह लगभग 5,000 करोड़ रुपए का कारोबार केवल टूथपेस्ट के क्षेत्र में करती है।

हिंदुस्तान युनिलीवर 1933 में मात्र रुपये 24 लाख की पूंजी लेकर आई थी, आज उसकी वार्षिक बिक्री 45 हजार करोड़ की है। यह केवल एक कम्पनी के आँकड़े हैं। आप कल्पना करें कि 12,000 से अधिक विदेशी कंपनियों से कितना धन देश से बाहर जाता होगा।

राष्ट्र को विदेशी कम्पनियों से केवल आर्थिक ही नहीं बल्कि राजनैतिक सामाजिक व सांस्कृतिक हानि भी होती है-

षड्यंत्रपूर्वक यह झूठ फैलाया जाता है कि विदेशी कम्पनियाँ पूँजी तथा तकनीक लेकर आती हैं तथा निर्यात, रोजगार व प्रतिस्पर्धा को बढ़ाती हैं। यह झूठा प्रचार-प्रसार प्रायोजित ढंग से विदेशी कम्पनियों तथा उनको संरक्षण देने वाले विदेशी-परस्त शासकों, उद्योगपतियों एवं उनसे लाभान्वित होने वाले लोगों द्वारा किया जाता है। हकीकत यह है कि विदेशी कम्पनियाँ देश में पूँजी लाती नहीं, बल्कि लेकर जाती हैं। विदेशी कम्पनियाँ विशेष तकनीकी लेकर नहीं आती, अपितु गृह उद्योग एवं लघु उद्योगों को खत्म करके बेरोजगारी बढ़ाती हैं। ये कम्पनियाँ कोका-कोला, पेप्सी, लक्स व अन्य विदेशी उत्पाद भारत में बनाकर विदेशों में नहीं बेचती हैं। जो स्वदेशी कम्पनियाँ इनसे प्रतियोगिता करती हैं ये कम्पनियाँ किसी भी तरीके से उनका अधिग्रहण करके उन्हें खत्म कर देती हैं। अपने स्तरहीन, गुणवत्ताहीन उत्पादों को बेचने के लिए ये कम्पनियाँ झूठे प्रचार का सहारा लेती हैं और उपभोगताओं को ग्लैमर परोसती हैं। ये विदेशी कंपनियां लोगों में कृत्रिम उत्साह, कृत्रिम भूख पैदा करके, झूठे सपने दिखाकर व भावनात्मक दोहन करके भारत की जनता का आर्थिक शोषण करती हैं और भोली-भाली जनता में स्वदेश व स्वदेशी के प्रति हीन भावना विकसित करती हैं। अधिकांश विदेशी कम्पनियाँ साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, क्रीम, पाऊडर, अचार, चटनी व कोल्ड ड्रिंक्स आदि बनाती हैं, जिसमें कोई बड़ी तकनीकी (टैक्नोलॉजी) प्रयोग में नहीं आती हैं। इससे बेरोजगारी बढ़ती है तथा निर्यात और प्रतिस्पर्धा समाप्त होती है।

दूसरा- देश की आर्थिक लूट के साथ-साथ हमारे आहार, विचार, संस्कार व संस्कृति को भी दूषित करती हैं। हमारी माँ बहन बेटियों को थोड़ा सा आर्थिक प्रलोभन देकर अश्लील व नग्नता के नंगे नाच का षड्यन्त्र रचती हैं।

यही विदेशी कम्पनियां विदेशों में प्रतिबंधित दवा व अन्य उत्पादों का कचरा जो विदेशों में नहीं बिकता, वो हमारे यहाँ खुले तौर पर बेचती हैं। विदेशी एलोपैथी की सैकड़ों दवा एवं कीटनाशकों के साथ परमाणु बिजली घरों की रिजेक्टिड टैक्नोलॉजी का हमारे यहाँ खतरनाक तरीके से प्रयोग हो रहा है।

ये विदेशी कम्पनियाँ आर्थिक गुलामी के साथ धीरे-धीरे ईस्ट इण्डिया की कम्पनी की तरह एक दिन देश को राजनैतिक रूप से भी भ्रष्टाचार करके राजतंत्र को अपना गुलाम बना लेती हैं।

यह सबसे बड़ा सत्य है कि जिस देश में विदेशी कम्पनियाँ होती हैं, वह देश कभी भी आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी नहीं हो सकता तथा वहाँ के नागरिकों का स्वाभिमान समाप्त हो जाता है।

आइये! हम अपने जीवन में विदेशी कम्पनियों के बहिष्कार व स्वदेशी से स्वावलम्बी भारत बनाने का संकल्प लें।

क्रांतिकारियों के स्वदेशी दर्शन को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना की गई है। पतंजलि का उद्देश्य प्रोफिट कमाना नहीं है बल्कि पतंजलि देश के लोगों की प्योरिटी व चैरिटी के लिए काम करता है। पतंजलि की यात्रा अर्थ से परमार्थ की यात्रा है। पतंजलि का संचालन कोई अमीर व्यक्ति नहीं बल्कि दो वस्त्रों में रहने वाला, जमीन पर सोने वाले, एक फकीर, संन्यासी परम पूज्य स्वामी जी महाराज करते हैं।

पतंजलि देश को दवाओं, एफ.एम.सी.जी., खाद्य तेलों आदि में आर्थिक रूप से स्वावलम्बी राष्ट्र बनाने के लिए सामुहिक समृद्धि व मानव से राष्ट्रसेवा का यज्ञ कर रही है। इसमें आप भी स्वदेशी का संकल्प लेकर अपनी आहुति दें।