प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के बाद पूज्य स्वामी जी महाराज ने प्रेस-वार्ता कर दी जानकारी
25 करोड़ का दिव्य योगदान राष्ट्र के नाम
On
सब पूर्ण श्रद्धा, पूर्ण भक्ति, दिव्यता, पुरुषार्थ, सेवा, साधना व सद्गुणों के रंगों से रंगे रहें : पूज्य स्वामी जी महाराज |
कोरोना वायरस ने सम्पूर्ण विश्व में महामारी का जो ताण्डव किया है उसने सभी देशों की विकास दर को बहुत पीछे धकेल दिया है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन कर दिया है। इस लॉकडाउन का में देशवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, लेकिन इससे आम जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। देश में विकास की रफ्तार रुकने का सीधा असर गरीब तबके पर पड़ा है। खाने-पीने से लेकर दैनिक आवश्यकताओं हेतु गरीब, मजदूर, किसान पूरी जद्दोजहद में लगा है। हालांकि भारत में कोरोना वायरस का प्रभाव और देशों की तुलना में काफी कम पड़ा है, फिर भी हम यह भी नहीं कह सकते कि भारत इससे अछुता रहा है। भारत में शुरुवाती समय में ही लॉकडाउन का बड़ा फैसला लिया गया जिससे इसका प्रकोप काफी हद तक सीमित रखने में सफलता मिली। भारत में जनसंख्या अधिक तथा संसाधन काफी कम हैं। देश के गरीब मजदूर, किसान भाइयों तथा छोटे कारोबारियों के लिए कोरोना काल के रूप में उभरा है। पूरे विश्व में अब तक लगभग 1 करोड़ 26 लाख लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रोजगार की कमी से देश पहले ही लड़ रहा था, उस पर इस महामारी ने लोगों के रोजगार छीन लिए। व्यवसाय चौपट हो चुके हैं। ऐसे में देश के सम्पन्न लोगों तथा समाजसेवी संस्थाओं को आगे आकर एक मिसाल प्रस्तुत करनी चाहिए। इसी कड़ी में परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने पतंजलि की ओर से बड़ी पहल की है। उन्होंने प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर पतंजलि की ओर से 25 करोड़ रुपए पीएम केयर्स फंड में प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने रुचि सोया तथा पतंजलि योगपीठ के सभी कर्मचारियों की ओर से एक-एक दिन का वेतन प्रदान करने की भी घोषणा की। यही नहीं समय-समय पर पतंजलि आयुर्वेद के माध्यम से गरीब, असहाय, मजदूर, किसान परिवारों को खाद्य सामग्री जैसे आटा, तेल, नमक, दाल तथा साबुन व सेनेटाइजऱ आदि का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि पतंजलि एक राष्ट्रवादी संस्था है तथा इस मुश्किल दौर में हम देश व देशवासियों के साथ खड़े हैं। पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि यदि आवश्यकता हो तो पतंजलि के अस्पतालों तथा विविध परिसरों को आइसोलेशन वार्ड के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will



