स्वामी विवेकानंद जयंती 'राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर जौनपुर में पतंजलि योगपीठ ने बनाये 3 विश्व कीर्तिमान

स्वामी विवेकानंद जयंती 'राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर जौनपुर में पतंजलि योगपीठ ने बनाये 3 विश्व कीर्तिमान

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर, उत्तर प्रदेश में उपस्थित एक लाख से अधिक योग साधकों ने पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के मार्गदर्शन में पतंजलि योगपीठ द्वारा 3 विश्व रिकॉड्र्स बनाये गए। गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स के भारतीय प्रतिनिधि श्री आलोक कुमार ने बतलाया कि पतंजलि योग पीठ द्वारा 3 विश्व रिकॉड्र्स बनाये गए हैं-
इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ  वल्र्ड रिकॉड्र्स के भारतीय प्रतिनिधि श्री आलोक कुमार ने श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज और कुलपति प्रो. राजाराम यादव  जी को अस्थाई प्रमाण-पत्र सौंपे। सॉफ्टवेयर द्वारा हेड काउंटिंग तथा अन्य सत्यापन के पश्चात् अंतिम प्रमाण-पत्र शीघ्र ही प्रदान किये जायेंगे। श्री आलोक कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद जयंती का अनुपम उपहार है।
इस अवसर पर पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज ने 'स्वामी विवेकानंद जयंती’ पर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प व्यक्त किया तथा युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा सच्चे मार्ग पर चलें और सभी को भी इस मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अखंड, प्रचंड पुरुषार्थ की आवश्यकता है, जिसे देश के युवाओं से ही गति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें पूज्य स्वामी विवेकानंद जी के ध्येय वाक्य 'उठो! जागो! और तब तक चलते रहो, जब तक मंजिल न मिल जाए’ का अनुसरण करना होगा। स्वामी जी ने कहा कि यह कार्य योग से ही सम्भव है।
उन्होंने कहा कि युवाओं के बलवान्, प्रज्ञावान्, हृदय से श्रद्धावान्, ऐश्वर्य से धनवान् और चरित्रवान् होने पर ही भारत महान् होगा। उन्होंने शिविर में उपस्थित हजारों लोगों को जात-पात, मजहब के आधार पर भेदभाव न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूज्य स्वामी यतीन्द्रानंद जी महाराज ने कहा कि योग जीवन से रोग को मिटाकर स्वास्थ्य के साथ संस्कार भी प्रदान करता है।
कार्यक्रम में विशेष योग सत्र के दौरान पूज्य स्वामी जी महाराज ने ताड़ासन, शीर्षासन, सर्वांगासन, हलासन, सूर्य नमस्कार तथा कपालभाति व अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास कराया। समारोह में आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर जिले के महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, सेविकाएँ भी शामिल रहे।

महिला छात्रावास का शिलान्यास

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज ने सांदीपनि महिला छात्रावास का शिलान्यास किया। अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में पतंजलि योगपीठ के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें योगऋषि स्वामी जी महाराज ने कहा कि हमें ऐसे युवा व्यक्तित्व का निर्माण करना है, जो राष्ट्रधर्म के निर्वाह में सहायक हो।

Related Posts