पतंजलि से मिला नया जीवन
On
पतंजलि से मिला नया जीवन
मुझे चलने-फिरने में काफी कठिनाई होने लगी थी। अपने मल-मूत्र विसर्जन अंगों पर भी नियंत्रण नहीं रह गया था। मुझे मल-मूत्र विसर्जन का पता ही नहीं चलता था। मैंने चण्डीगढ़ स्थित पी.जी.आई. में जाँच कराई तो पता चला कि मुझे स्पाइनल ड्यूरल फिस्टुला नाम की बीमारी है। २ वर्ष पूर्व मैं पतंजलि में उपचार के लिए आया था, जहाँ डॉ. केतन महाजन ने मेरा उपचार प्रारम्भ किया। अश्वगंधा कैप्सूल, कैशोर गुग्गुलु, चन्द्रप्रभा वटी, शिलाजीत रसायन, एकांगवीर रस, प्रवाल पिष्टी, गिलोय सत् आदि आयुर्वेदिक औषधियों का मुझ पर चमत्कारी प्रभाव हुआ तथा अब मैं बिना किसी सहारे के चलने-फिरने में समर्थ हूँ। मल-मूत्र विसर्जन अंगों पर अब मेरा नियंत्रण है तथा मैं काफी स्वस्थ अनुभव कर रहा हूँ।
भवदीय : रणजीत श्याम, मोहाली, पंजाब
फिस्टुला का सफल उपचार
मु झे अक्सर कब्ज़ रहती थी। पिछले ६ महीने से कभी-कभी रक्तस्राव भी हो रहा था। चिकित्सक से परामर्श करने पर मुझे पता चला कि मैं फिस्टुला (भगंदर) रोग से पीडि़त हूँ, इस कारण कई और समस्याएँ भी उत्पन्न हो गई थीं। इसके उपचार हेतु मैं पतंजलि योगपीठ आया, जहाँ डॉ. सौरभ शर्मा ने शल्य चिकित्सा (सर्जरी) कराने का सुझाव दिया। मैंने उनके दिशानिर्देशन अनुसार उपचार प्रारम्भ किया। आयुर्वेदिक उपचार में अर्शकल्प वटी, त्रिफला गुग्गुलु, गिलोय घन वटी, पीड़ांतक वटी, अभयारिष्ठ, उदरकल्प चूर्ण तथा जात्यादि तेल को शामिल किया गया। लगभग ३ महीने के उपचार के बाद अब मेरे घाव भी भर गये हैं तथा मैं पूर्ण स्वस्थ अनुभव कर रहा हूँ।
भवदीय : ओम् पाल सिंह, कनखल, हरिद्वार
बोन मैरो की समस्या का पतंजलि में मिला समाधान
मुझे मात्र ९ वर्ष की आयु में ही बोन मैरो की भयानक व्याधि ने घेर लिया था। इसके लिए मैंने कई चिकित्सकों को दिखाया, पर कोई स्थाई समाधान नहीं मिल सका। फिर मैंने पतंजलि से उपचार प्रारम्भ किया, जहाँ डॉ. प्रियंका वाधवा ने संजीवनी वटी, गिलोय घन वटी, सर्वकल्प क्वाथ, मुलेठी चूर्ण, सप्तामृत लौह, मुक्ता पिष्टी आदि औषधियों को उपचार प्रक्रिया में शामिल किया। घरेलू उपचार में मुझे गेहूँ के ज्वारे का रस, नीम-तुलसी स्वरस, घृतकुमारी रस का प्रयोग करने की सलाह दी। अब मुझे ७० प्रतिशत आराम है। आशा है कि जल्द ही इस असाध्य रोग से मैं पूर्ण मुक्त हो जाऊँगा।
भवदीय : कार्तिक कक्कड़, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will


