इंडिया इकोनॉमी कॉन्क्लेव 2018

इंडिया इकोनॉमी कॉन्क्लेव 2018

श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी

महाराज का ओजपूर्ण उद्बोधन

  टाइम्स परिवार द्वारा दिल्ली में इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2018 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने कार्यक्रम में मौजूद जानी-मानी विभूतियों के बीच अपनी 'स्वदेशी की संकल्पना को अभिव्यक्त किया।

13

इस अवसर पर श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने कहा कि आज हमें किसानों के ज्यादा से ज्यादा उत्पाद खरीदने की जरूरत है जिससे उन्हें अपने उत्पाद का सही दाम मिल सके। पतंजलि इसी उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी की भावना जिस दिन जागृत हो जाएगी उस दिन देश में अखंडता आ जाएगी। एक राष्ट्र के रूप में हम सब एक हो जाएंगे। आचार्यश्री ने कहा कि देश में लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर आधारित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका 90 प्रतिशत फूड प्रोसेस करता है, चीन 40 प्रतिशत, थाइलैंड 30 प्रतिशत जबकि भारत केवल 6 प्रतिशत ही फूड प्रोसेस करता है। आचार्यश्री ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में साल 2016-17 में देश में 24 हजार करोड़ निवेश हुआ है जिसमें से पतंजलि ने 25 सौ करोड़ का निवेश किया। आज पूरे देश में 7 करोड़ टन फूड प्रोसेस होता है जिसमें से 20 लाख टन फूड को पतंजलि अकेला प्रोसेस करता है। यानी देश भर में प्रोसेस होने वाले फूड में पतंजलि का योगदान 3 प्रतिशत है। साल 2020 तक पतंजलि का लक्ष्य 1 करोड़ टन फूड प्रोसेस करना, यानी लगभग 15 प्रतिशत है। आचार्यश्री ने बताया कि योग के क्षेत्र में परम पूज्य योगर्षि स्वामी रामदेव जी के नेतृत्व में पतंजलि योगपीठ देशभर में लगभग 1 लाख से ज्यादा नि:शुल्क कक्षाएं चला रहा है, तथा देशभर में 10 लाख से ज्यादा शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। 

15

Related Posts