पूज्यश्री स्वामी रामदेव जी महाराज व श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के अनुभूत प्रयोग

पूज्यश्री स्वामी रामदेव जी महाराज व श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के अनुभूत प्रयोग

   एक एक योग की प्रक्रिया और एक-एक जड़ी-बूटी पर हमारे पूर्वजों ने, ऋषि-मुनियों ने लाखों-करोड़ों वर्षों तक निरन्तर अनुसंधान किया। ऐसी ही कुछ जड़ी-बूटियाँ जिनका प्रयोग परम पूज्य स्वामी रामदेवजी महाराज एवं श्रद्धेय आचार्य बालकृष्णजी महाराज ने लाखों-करोड़ों रोगियों पर किया व उन्हें लाभप्रद पाया और उनको औषध दर्शन आदि पुस्तकों में स्थान दिया। इनमें संचित कुछ नुस्खे जो महत्वपूर्ण हैं और योगसाधक अपने मन-मस्तिष्क में उन्हें ताजा रखना चाहते हैं, उनकी मांग को ध्यान में रखकर प्रस्तुत है:-
रोगनिवारक लौकी:
लौकी की श्रेष्ठ किस्म में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से यह गुुर्दे के रोगों में बहुत उपयोगी है। इसके सेवन से पेशाब खुलकर आता है तथा यह अल्सर में भी लाभप्रद है।
उच्चरक्तचाप में लाभकारी अनार:
हमने प्राय: देखा है कि हीमोब्लोबिन कम होने पर अनार का सेवन अत्यन्त लाभकारी है। इसका एक गुण यह भी है कि यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है। प्रतिदिन अनार का रस पीने से हृदय स्वस्थ रहता है।
शारीरिक दुर्बलता में अंजीर चमत्कारी औषधि:
एक अंजीर के साथ एक छोटी चम्मच मोटी सौंफ चबा-चबाकर खाने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है। दुर्बल व्यक्ति को यह प्रयोग ४०-४५ दिन तक नियमित रूप से करना चाहिए।
दूध एक सम्पूर्ण आहार:
दूध एक सम्पूर्ण आहार है। इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व उपस्थित होते हैं। इसमें कैल्शियम के साथ-साथ लैक्टिक एसिड भी होता है, जिससे हमारी त्वचा मुलायम रहती है।
कालेस्ट्रॉल कम करे सेब
सेब में एक खास किस्म का घुलनशील फाईबर पाया जाता है जो कालेस्ट्रॉल कम करता है। साथ ही सेब के नियमित प्रयोग से हृदय स्वस्थ होता है।
ब्लड प्रेशर नियंत्रित करे लहसुन
सुबह-सुबह खाली पेट एक कली लहसुन छीलकर सादे पानी के साथ निगल लें, यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है। यह हृदय सम्बंधी समस्याओं से बचाने के साथ ही लीवर को भी स्वस्थ रखता है।
चावल के औषधीय गुण
विश्वभर में बड़ी संख्या में लोगों का मुख्य भोजन चावल है। चावल में कार्बोहाइड्रेट्स के साथ ही जि़ंक भी होता है जो शरीर को फिट रखता है। चावल में दूध व मीठा मिलाकर खाने से पेट सा$फ होता है।
याद्दाश्त बढ़ाये सब्जियाँ:
बार-बार भूलने की समस्या बहुत परेशानी देने वाली होती है। कुछ सब्जियाँ जैसे प्याज, चुकंदर तथा बैंगन के सेवन से याद्दाश्त बढ़ती है। प्रतिदिन अखरोट के सेवन से भी यह समस्या दूर होती है। 

Related Posts