ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी की वर्ष 2018 की रिपोर्ट के अनुसार पतंजलि देश का सबसे विश्वसनीय एफएमसीजी ब्राण्ड
On
-
देशवासियों के विश्वास के बल पर हम योग, आयुर्वेद, स्वदेशी, शिक्षा, स्वास्थ्यादि क्षेत्रों में और बेहतर सेवाएँ दे पायेंगे -पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज
-
पतंजलि के स्वदेशी उत्पाद अपनी उच्च गुणवत्ता एवं सात्विकता के कारण लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन रहे हैं - श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज
योग आयुर्वेद और स्वदेशी की सेवा के लिए बनाया गया पतंजलि ब्राण्ड आज एफएमसीजी सेक्टर में देश का नम्बर-1 ब्राण्ड बन चुका है। ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी ने एक विश्लेषणात्मक अध्ययन के आधार पर वर्ष 2018 की रिपोर्ट जारी की है। ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी के श्री सचिन भोंसले ने पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में बताया कि देश के प्रसिद्ध 16 शहरों में किए गए एक सर्वे के आधार पर पतंजलि 9000 ब्राण्ड्स को पछाड़कर देश का सबसे विश्वसनीय ब्राण्ड बनकर सामने आया है। इस अवसर पर श्री भोंसले ने पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज तथा श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज को प्रमाण-पत्र व रिपोर्ट भी सौंपे।

स्वामी जी महाराज ने बताया कि 9000 ब्राण्ड्स में आज पतंजलि देश का नम्बर-1 ब्राण्ड बना है। इसका मूल कारण स्वदेशी के प्रति पतंजलि की नि:स्वार्थ सेवा तथा पतंजलि के उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पाद हैं। पतंजलि अपने उत्पादों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करता। यह देश के करोड़ों स्वाभिमानी देशभक्तों की जीत है। हाल ही में देश की शीर्ष 10,000 एफएमसीजी कम्पनियों में पतंजलि सर्वाधिक आकर्षक ब्राण्ड के रूप में चुना गया। स्वामी जी ने कहा कि पतंजलि व स्वदेशी के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है। हमने हर समय देशवासियों की आस्था और विश्वास की कसौटी पर स्वयं को कसने का सफल प्रयास किया है। पतंजलि का यह राष्ट्रयज्ञ सम्पूर्ण देश की सेवा के लिए है। हमें प्रसन्नता है कि आज पतंजलि योग, आयुर्वेद व स्वदेशी के बल पर हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित करता जा रहा है। इससे आयुर्वेद की वास्तविक शक्ति पर लोगों का भरोसा कायम हो रहा है, यह हमारे लिए गौरव की बात है। देशवासियों के इसी विश्वास के बल पर हम योग, आयुर्वेद, स्वदेशी, शिक्षा, स्वास्थ्यादि क्षेत्रों में और बेहतर कर पाएंगे।
इस अवसर पर श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने कहा कि अपनी गुणवत्ता के कारण पतंजलि के उत्पादों की माँग देश में ही नहीं विदेश में भी बढ़ रही है। हमारे स्वदेशी उत्पाद अपनी उच्च गुणवत्ता एवं सात्विकता के कारण लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन रहे हैं। हमारी इन्हीं सफलताओं के कारण विरोधी विभिन्न तरह के षड्यंत्र रच रहे हैं, लेकिन हम यह पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कह रहे हैं कि हम देशवासियों का यह भरोसा कभी टूटने नहीं देंगे। बदनाम करने की तमाम कोशिशों के बीच से निकलकर पतंजलि देश का नम्बर-1 ब्राण्ड बना है, यह स्वेदशी की शक्ति और देशवासियों का पतंजलि के प्रति विश्वास का परिणाम है। हमने कभी भी झूठे और भ्रामक विज्ञापनों के बल पर देश को लूटने का प्रयास नहीं किया अपितु शुद्ध-सात्विक विज्ञापनों की परम्परा की शुरुआत की। हम सात्विक प्रतिस्पर्धा में विश्वास रखते हैं।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will


