श्रद्धेय योगऋषि परम पूज्य स्वामीजी महाराज की शाश्वत प्रज्ञा से नि:सृत शाश्वत सत्य...

श्रद्धेय योगऋषि परम पूज्य स्वामीजी महाराज की शाश्वत प्रज्ञा से नि:सृत शाश्वत सत्य...

सात्विक जीवन के सूत्र

1. सच्चा धन- सुस्वास्थ्य, सद्ज्ञान, सद्भाव, सद्कर्म, सुसंस्कार, सदाचार, सात्विक समृद्धि एवं योग पूर्वक उद्योग ये आठ हमारी सच्ची दौलत हैं।
2. सात्विकता - सत्त्व, रज एवं तम इस त्रिगुणात्मक सृष्टि में हमें आहार, विचार, व्यवहार, व्यापार, सम्बन्ध, सम्पत्ति, सुख-सुविधा, संसाधन, सम्मान, सत्ता एव सफलता आदि सभी क्षेत्रों में किसी भी कीमत पर सात्विकता का ही चयन करना चाहिए, राजसिकता व तामसिकता का हम चयन या वरण नहीं करें।
3. वेदान्त व व्यवहार- भाव व स्वभाव में वेदान्त अर्थात् आध्यात्मिकता तथा व्यवहार सभी जीवों या समष्टि के प्रति प्रीतिपूर्वक, यथा योग्य धर्मानुसार व न्यायपूर्ण होना चाहिए, इससे ही हमारी भौतिक व आध्यात्मिक बाह्य व आन्तरिक पूर्ण उन्नति होगी।
स्वामी रामदेव

 

nov 2017

Related Posts