दिव्य चित्राभिव्यक्ति
इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित सीआईआई लीडरशीप कॉन्क्लेव कार्यक्रम में आचार्यश्री का ओजपूर्ण उद्बोधन
On
इंदौर में CII Leadership Conclave 2017 का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज, मध्य प्रदेश के Commerce, Industry & Employment Minister माननीय श्री राजेन्द्र शुक्ल जी, श्री अंशुल मित्तल जी, Chairman CII MP, श्री सुधीर मेहता जी CII Western Region Council, श्री मनीष सिंह जी IAS श्री कुमार पुरुषोत्तम जी IAS, श्री डी.पी. आहूजा जी IAS व भारतवर्ष से आए अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने अपने उद्बोधन में पतंजलि की वैश्विक लोकप्रियता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शब्द से अधिक कर्मों की ध्वनी गहरी होती है। पतंजलि की सफलता भी इसी पर आधारित है क्योंकि हम कथनी से ज्यादा करनी में विश्वास करते हैं। पतंजलि कभी भी नुकसानदायक केमिकल इस्तेमाल नहीं करेगा। आचार्यश्री ने बताया कि आज अमीरों के घर में भी बर्तन पतंजलि के डिश वॉश से धुलते हैं और उनके घर में काम करने वाली बाई भी अपने घर में पतंजलि के ही डिश वॉश से बर्तन धोती है। हमारे सभी उत्पाद ऐसे हैं जो शुद्धता की कसौटी पर खरे उतरे हैं और जिन्हें समाज के हर तबके का व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के इस्तेमाल कर सकता है। पतंजलि ने कुछ नया नहीं किया बल्कि पुराने घिसे-पिटे ढर्रे को सुधारने का प्रयास किया। पतंजलि ने अपनी चीजों को अपनी पहचान के साथ जोड़ा न कि किसी दूसरे की पहचान के साथ। स्वामी जी ने खुद कहा कि ये मेरा उत्पाद है और उसकी जिम्मेदारी मेरी है। लेकिन ऐसा किसी और ने नहीं किया। हमने उत्पाद को बेचने के लिए अपनी संस्कृति को नहीं बेचा। क्योंकि हमारे जीवन का लक्ष्य उत्पाद बेचना नहीं है, बल्कि 'अर्थ से परमार्थ’ है व लोगों की समस्याओं को दूर करना है।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will



