पतंजलि फूड एवं हर्बल पार्क, मिहान, नागपुर का शिलान्यास कार्यक्रम
On
· मिहान, नागपुर में निर्माणाधीन देश के सबसे बड़े फूड एवं हर्बल पार्क से तैयार होने वाली आयुर्वेदिक दवा व व्यंजन भेजे जाएंगे विदेश-नितिन गडकरी
|
हरिद्वार, 10 सितम्बर। महाराष्ट्र प्रांत के मिहान में विश्वस्तरीय हर्बल फूड पार्क के शिलान्यास के दौरान योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नागपुर देश ही नहीं दुनिया का केंद्र है। पतंजलि की इंटरनेशनल मार्केटिंग नागपुर से ही चलेगी। यहां एक्सपोर्ट यूनिट बनायी जाएगी। स्वामी जी ने कहा अब लक्ष्मीपूजा के लिए उसके चित्र मात्र की पूजा ही नहीं होगी, अपितु लक्ष्मी स्वयं आएंगी। नागपुर का फूड प्रोसेसिंग पार्क हरिद्वार से चार गुना बड़ा होगा। इस प्रोजेक्ट से महाराष्ट्र का किसान समृद्धशाली होगा और युवाओं को काम मिलेगा। प्रत्यक्ष रूप से 10 हजार बेरोजगारों को इस पतंजलि हर्बल पार्क में रोजगार मिलेगा। इसके अलावा अप्रत्यक्ष रूप से 50 हजार लोग रोजगार पाएंगे। स्वामी जी ने कहा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सहित महाराष्ट्र के विकास में बेहतर कार्य कर रहे हैं। पतंजलि फूड पार्क को यहां स्थापित करने में श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी की अहम भूमिका है। आचार्य जी इस प्रोजेक्ट के सृष्टा हैं और उत्पादन के लिए उन्होंने जो समयावधि बताई है, उसके अंदर ही उत्पादन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जमीन का सारा खाका खींच लिया गया है। अब हम मार्च-अप्रैल में यहां उद्घाटन के लिए पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में विदर्भ के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान एवं युवा पहुंचे थे।
समारोह में विशेष:
|
मीडिया के अनुसार यह पहला अवसर था जब मिहान परिसर में इतनी बड़ी संख्या में लोग जुटे। शिलान्यास समारोह के पूर्व किसान सम्मेलन भी आयोजित किया गया था। इसके बाद पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज, श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों हर्बल फूड पार्क का शिलान्यास किया गया।

बीच में नहीं होंगे बिचौलिए:
इस दौरान आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने बताया कि महाराष्ट्र कृषि उन्नति के क्षेत्र में अब एक मिसाल बनेगा। मिहान के प्रोसेसिंग यूनिट में 5000 टन माल की प्रतिदिन प्रोसेसिंग होगी। किसान अपने उत्पाद सीधे यहां बेच पाएंगे। बिचौलियों की कोई जगह नहीं होगी। किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी तथा नागपुर सहित विदर्भ के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी प्रायमरी प्रोसेसिंग सेंटर खोले जाएंगे।

कार्यक्रम में सहभागी:
इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय रसायन राज्यमंत्री हंसराज, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, महापौर प्रवीण दटके, सांसद कृपाल तुमाने, विधायक सुधाकर कोहले, विकास कुंभारे, कृष्णा खोपडे., मिलिंद माने, सुधाकर राव देशमुख, आशीष देशमुख, समीर मेघे, अनिल सोले, गिरीश व्यास, सुधीर पारवे, मल्लिकार्जुन रेड्डी, रवि राणा, बैद्यनाथ के सुरेश शर्मा, कलेक्टर सचिन कुर्वे, पुलिस आयुक्त व्यंकटेशम व एमएडीसी के उपाध्यक्ष विश्वास पाटिल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will


