पतंजलि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अभिभावक बैठक सम्ंपन्न
On
हरिद्वार, 23 सितम्बर। पतंजलि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अभिभावक बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रांतों के विद्यार्थियों के अभिभावकगण अपने पाल्यों के मूल्यांकन एवं विश्वविद्यालय सम्बंधी अन्य जानकारियों को साझा करने हेतु उपस्थित हुए हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुलाधिपति स्वामी रामदेव जी महाराज ने उपस्थित अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके संतति को श्रेष्ठ बनाने में पतंजलि विश्वविद्यालय बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को श्रेष्ठ आचरण से युक्त बनाना है। स्वामी जी ने कहा कि संघर्षों, चुनौतियों और अभावों में पलने वाले बच्चों में पुरुषार्थ की पराकाष्ठा रहती है। संसार में मनुष्य भौतिकता को श्रेष्ठ मानता है लेकिन हमारा मानना है कि चरित्र सर्वश्रेष्ठ है, उज्ज्वल चरित्र से ही व्यक्ति सफलता प्राप्त करता है।
इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी समग्र प्रयास से उन्नति की ओर अग्रसर हों, ईश्वरीय उपासना से दैवीय भाव जागृत करें। कार्यक्रम में विवि के प्रति-कुलपति प्रो. सत्येन्द्र मित्तल, कुलानुशासक स्वामी आर्षदेव, परीक्षा नियंत्रक प्रो. ए.के. सिंह, छात्रावास अधीक्षिका साध्वी देव प्रतिष्ठा, छात्रावास अधीक्षक डॉ. ललित चौधरी, श्री चन्द्रमोहन एवं विवि के समस्त अधिकारीगण व प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वामी आर्षदेव ने किया।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Jan 2025 17:59:59
India of our dreams 1. Become a true Sanatani All of us, the descendants of Rishis and Rishikas, should follow,...


