बंगाल इंजीनियर ग्रुप के उच्च अधिकारियों का पतंजलि भ्रमण
On
हरिद्वार, 6 नवंबर। भारतीय सेना की प्रौद्योगिकी रेजिमेंट, बंगाल इंजीनियर ग्रुप, रूडक़ी की 222वीं वर्षगाँठ के अवसर पर रेजिमेंट के उच्च अधिकारियों ने परिवार सहित पतंजलि का भ्रमण किया। इस अवसर पर स्वामी जी ने कहा कि पतंजलि का मुख्य ध्येय नागरिकों को योग धर्म और राष्ट्र धर्म की राह दिखाकर गुलामी और कुंठा से मुक्त कर स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करना है। पतंजलि भी बी.ई.जी. की तरह ही योग ओर आयुर्वेद के द्वारा इनर इंजीनियरिंग पर कार्य करती है।
आचार्य जी ने कहा कि जिस प्रकार हमारी भारतीय सेना अपने कार्यों द्वारा लोगों में देशप्रेम का दीप प्रज्वलित करती है उसी प्रकार श्रद्धेय स्वामी जी ने योग और आयुर्वेद के द्वारा लोगों में स्वास्थ्य और स्वदेशी के प्रति चेतना और जागृति की अलख जगाई है।
ब्रिगेडियर के.पी. सिंह ने पतंजलि के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पतंजलि देशसेवा में पूर्णत: समर्पित है और भारतीय ध्वज की तरह ही आयुर्वेद की पताका भी विश्व में लहरा रही है।
लेफ्टिनेंट जनरल आर.एम. चड्ढा, पी.वी.एस.एम., ऐ.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट जनरल विजय शर्मा, पी.वी.एस.एम., ऐ.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. आहूजा, ऐ.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त), ब्रिगेडियर एस. गोपीकृष्णन, एस.एम., ब्रिगेडियर देवेंद्र प्रताप सिंह आदि ने सपत्निक पूज्य स्वामी जी व श्रद्धेय आचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will


