कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसमें शरीर की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढऩे लगती हैं और शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकती हैं। सामान्य रूप से, शरीर की कोशिकाएं एक नियंत्रित प्रक्रिया से बढ़ती, विभाजित होती और मरती हैं। लेकिन जब यह प्रक्रिया बिगड़ जाती है, तो कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढऩे लगती हैं, जिससे ट्यूमर बनते हैं।
ट्यूमर दो प्रकार के होते हैं, पहला बेनाइन (Benign) जिसे गैर-कैंसरकारी ट्यूमर कहा जाता है, और दूसरा मेलिग्नेंट (Malignant) जिसे कैंसरकारी ट्यूमर कहते हैं। मेलिग्नेंट ट्यूमर शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकते हैं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
फेफड़ों का कैंसर दुनिया में मौतों का प्रमुख कारण
दुनिया भर में कैंसर से होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में से एक फेफड़ों का कैंसर है। यूं तो फेफड़ों के कैंसर के कई कारण हैं किंतु इनमें धूम्रपान सबसे प्रमुख कारण है। यह कैंसर फेफड़ों से शुरू होता है और धीरे-धीरे शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है। फेफड़ों का कैंसर एक गंभीर और जटिल समस्या है, जो कई बार देर से पता चलने की वजह से घातक साबित होता है। यह स्थिति फेफड़ों की कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि से उत्पन्न होती है, जो अनियंत्रित होकर पूरे शरीर को प्रभावित कर सकती है।
फेफड़ों का कैंसर मुख्य रूप से दो प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है। पहला, नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर (Non-Small Cell Lung Cancer) जो सबसे सामान्य प्रकार है और लगभग 85% मामलों के लिए जिम्मेदार है। यह कैंसर अपेक्षाकृत धीमी गति से बढ़ता है, लेकिन समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह खतरनाक साबित हो सकता है।
दूसरा प्रकार स्मॉल सेल लंग कैंसर (Small Cell Lung Cancer) है, जो कम लोगों में देखा जाता है, लेकिन यह तेजी से बढ़ता और फैलता है। इस प्रकार के कैंसर के उपचार में अत्यधिक सतर्कता और तेजी की आवश्यकता होती है।
अनुसंधान
औरोग्रिट का निर्माण कर्कटशृंगि (जिसे काकड़ासिंगी भी कहते हैं) से किया गया है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में कर्कटशृंगि को सांस संबंधी रोगों के लिए अत्यंत उपयोगी माना गया है। इस औषधि में Gallic Acid, Methyl Gallate, और Penta-O-Galloyl-β-D Glucose त्र जैसे प्रभावकारी फाइटोकेमिकल्स पाए गए हैं। इनमें से PGG को विभिन्न प्रकार के कैंसर में प्रभावकारी पाया गया है। औरोग्रिट के प्रभावों का विश्लेषण हमने फेफड़ों की कैंसरग्रस्त कोशिकाओं पर किया। इस अध्ययन में यह पाया गया कि औरोग्रिट कैंसरग्रस्त कोशिकाओं को नष्ट करता है, लेकिन स्वस्थ कोशिकाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। यह औषधि कैंसर की वृद्धि को रोकती है और ट्यूमर बनने की प्रक्रिया को धीमा करती है
फेफड़ों के कैंसर के प्रमुख कारण
· फेफड़ों के कैंसर के कई कारण होते हैं, जिनमें सबसे प्रमुख है धूम्रपान। तंबाकू के धुएं में 7,000 से अधिक रसायन होते हैं, जिनमें से कई कैंसरजनक होते हैं। धूम्रपान करने वालों के अलावा, उन लोगों को भी जोखिम होता है जो धूम्रपान करने वाले के आसपास रहते हैं। इसे पैसिव स्मोकिंग (Passive Smoking) कहते हैं, और यह भी उतना ही हानिकारक है।
· इसके अलावा, एस्बेस्टस (Asbestos) नामक खनिज, जो निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होता है, फेफड़ों के कैंसर का एक अन्य प्रमुख कारण है।
· वायु प्रदूषण भी एक बड़ी समस्या है। पीएम 2.5 और अन्य वायु प्रदूषक फेफड़ों के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। आनुवंशिक कारण भी कभी-कभी कैंसर के विकास में भूमिका निभाते हैं।
फेफड़ों के कैंसर के लक्षण कई बार शुरुआती चरण में स्पष्ट नहीं होते हैं, जिससे रोगी और डॉक्टर दोनों को समस्या का पता लगाने में देरी हो सकती है।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
कुछ सामान्य लक्षणों में शामिल हैं लगातार खांसी जो ठीक न हो रही हो, खांसी के साथ खून आना, छाती में दर्द, सांस लेने में कठिनाई, आवाज का भारी होना, अचानक वजन का कम होना और अत्यधिक थकावट। इसके अलावा, कुछ मामलों में ब्रोंकाइटिस या निमोनिया जैसी समस्याएं बार-बार होती हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना घातक हो सकता है, इसलिए समय पर जांच और उपचार आवश्यक है।
निदान
फेफड़ों के कैंसर की जांच के लिए आधुनिक चिकित्सा में कई तकनीकों का उपयोग किया जाता है। डॉक्टर सबसे पहले फेफड़ों का एक्स-रे करवाने की सलाह देते हैं, जो फेफड़ों की स्थिति का प्रारंभिक अंदाजा देता है। इसके बाद सीटी स्कैन (CT Scan) और पीईटी स्कैन (PET Scan) जैसे उन्नत उपकरणों का उपयोग किया जाता है, जो फेफड़ों की संरचना और कैंसर के फैलाव की जानकारी देते हैं। एमआरआई (MRI) भी एक प्रभावी तकनीक है, जो विस्तृत चित्र प्रदान करती है। कई बार, बायोप्सी (Biopsy) की जाती है, जिसमें फेफड़ों के ऊतक का एक छोटा नमूना लिया जाता है और प्रयोगशाला में उसकी जांच की जाती है। इन सभी प्रक्रियाओं के माध्यम से यह तय किया जाता है कि कैंसर किस स्तर पर है, जिसे 1 से 4 के बीच वर्गीकृत किया जाता है।
फेफड़ों के कैंसर में पतंजलि का सफल अनुसंधान
आयुर्वेद में, फेफड़ों के कैंसर के उपचार के लिए कई प्रभावी औषधियों का उल्लेख मिलता है। पतंजलि ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण खोज की। पतंजलि ने आयुर्वेदिक औषधि औरोग्रिट का विकास किया, जो फेफड़ों के कैंसर के लिए अत्यधिक प्रभावकारी सिद्ध हुई है।
औरोग्रिट का निर्माण कर्कटशृंगि (जिसे काकड़ासिंगी भी कहते हैं) से किया गया है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में कर्कटशृंगि को सांस संबंधी रोगों के लिए अत्यंत उपयोगी माना गया है। इस औषधि में Gallic Acid, Methyl Gallate, और Penta-O-Galloyl-β-D Glucose जैसे प्रभावकारी फाइटोकेमिकल्स पाए गए हैं। इनमें से PGG को विभिन्न प्रकार के कैंसर में प्रभावकारी पाया गया है।
औरोग्रिट के प्रभावों का विश्लेषण हमने फेफड़ों की कैंसरग्रस्त कोशिकाओं पर किया। इस अध्ययन में यह पाया गया कि औरोग्रिट कैंसरग्रस्त कोशिकाओं को नष्ट करता है, लेकिन स्वस्थ कोशिकाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। यह औषधि कैंसर की वृद्धि को रोकती है और ट्यूमर बनने की प्रक्रिया को धीमा करती है। इसके अलावा, औरोग्रिट ने मॉलिक्यूलर स्तर पर सिग्नलिंग पाथवे को प्रभावित किया, जिससे कैंसर कोशिकाओं के निर्माण की गति में कमी आई।
आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और आयुर्वेद के सम्मिलन से फेफड़ों के कैंसर के उपचार में नई संभावनाएं उत्पन्न हुई हैं। आयुर्वेदिक दृष्टिकोण में रोग को जड़ से समाप्त करने की शक्ति है, और यह शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रणाली को भी सुदृढ़ करता है। पतंजलि द्वारा विकसित औरोग्रिट इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके प्रारंभिक परीक्षणों ने यह सिद्ध किया है कि यह औषधि न केवल प्रभावकारी है, बल्कि सुरक्षित भी है।
समय पर सही उपचार से उपचार संभव
फेफड़ों का कैंसर एक गंभीर समस्या है, लेकिन समय पर निदान और सही उपचार से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए जागरूकता की आवश्यक है। लोगों को चाहिए कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाएं और धूम्रपान जैसी आदतों से दूर रहें। वायु प्रदूषण के प्रति भी सतर्क रहना आवश्यक है, क्योंकि स्वच्छ वायु ही स्वस्थ जीवन का आधार है।
अंत में, यह कहना उचित होगा कि आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय से कैंसर जैसी जटिल बीमारियों का समाधान संभव है। पतंजलि की आयुर्वेदिक औषधि औरोग्रिट जैसी खोजें इस दिशा में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। यह औषधि न केवल फेफड़ों के कैंसर के लिए प्रभावकारी सिद्ध हुई है, बल्कि आयुर्वेद में शोध और नवाचार के महत्व को भी दर्शाती है।