कोरोना काल में कैसे रखें स्वयं को स्वस्थ

कोरोना काल में कैसे रखें स्वयं को स्वस्थ

- आचार्य बालकृष्ण

    1.  कोरोना का सबसे पहला अटैक होता है कमजोर फेफड़ों, डायबिटीज, बी.पी., हार्ट, क्रोनिक डिजीज़ वालों लो-इम्युनिटी वालों को। इसलिए नियमित प्राणायाम योगाभ्यास से अपनी इम्युनिटी को बढ़ाना।
2.  पूज्य स्वामी जी के साथ प्रतिदिन लाईव प्रात: 5 से 7:30 तथा सायं 8 से 9 आस्था टी.वी. पर ध्यान, प्राणायाम एवं योगाभ्यास करें। प्रात: 7:30 तथा सायंकाल 9 से 9:30 तक आयुर्वेद दर्शन कार्यक्रम देखकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ।
3.  प्रधानमंत्री जी का भी आह्वान है आत्मनिर्भर भारत के लिए तथा अपनी हैल्थ के बारे में आत्म निर्भर बनाने के लिए मिलावटी फूड प्रोडक्ट्स एवं जहरीले कैमिकल्स से बने हेयर केयर, डेंटल केयर, स्किन केयर एवं होम केयर प्रोडक्ट्स का सब देशवासी बहिष्कार करें।
4.  लोकल को ग्लोबल बनाने एवं उसके लिए वोकल होने का संकल्प लें। चाइना सहित सभी मल्टी नेशनल कंपनीज़ (M.N.C.) ने इस्ट इण्डिया से लेकर यूनिलीवर ने देश का कम से कम एक हजार लाख करोड़ रुपया लूटा है। अत: विदेशी सामानों का बहिष्कार करें, पतंजलि एवं रुचि सोया सहित स्वदेशी श्रेष्ठ उत्पादों को अपनाएँ।
5.  पतंजलि के लिए देश एक बाजार नहीं अपितु एक परिवार है और इसी भावना से हमने आपके लिए, आपकी जिन्दगी के लिए नितान्त जरूरी सभी हैल्दी नेचुरल फूड प्रोडक्ट्स एवं सभी नेचुरल पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स दंत कांति, केश कांति, एलोवेरा जैल एवं हर्बल फेसवॉश आदि साथ ही गोनाइल, डिशवॉश बार तथा हर्बोवॉश एवं हर्बल वॉश एवं ग्रीन फ्लैश आदि सभी होम केयर प्रोडक्ट्स न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध कराए हैं।
6.  कोरोनिल, श्वासारि से लेकर गिलोय घनवटी, अश्वगंधा कैप्सूल, तुलसी घनवटी, शिलाजीत, च्यवनप्राश एवं च्यवनप्रभा आदि आयुर्वेद की सभी औषधियाँ हम चैरिटेबल ट्रस्ट से संचालित दिव्य फार्मेसी से आपको न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध कराते हैं। आइए! प्राकृतिक औषधि एवं प्राकृतिक उत्पादों को अपनाकर एक सम्पूर्ण प्राकृतिक जीवनशैली को अपना स्वभाव बनाएँ।
7.   बहुत सारे मौका परस्त लोग अपने फायदे के लिए झूठे विज्ञापन एवं अन्य मीडिया कैंपेन चलाकर हर वर्ष आपके हजारों लाखों करोड़ रुपए की लूट करते हैं तथा पता भी नहीं चलने देते। जो समग्र रूप से सच्चा योगी एवं कर्मयोगी होगा, वह स्वस्थ, समृद्धि एवं जीवन में संतुष्ट, सुखी, प्रसन्न छल, आडंबरादि से रहित होगा, वह ड्रग माफिया, नशा माफिया, लैक्जरी माफिया, मजहबी माफिया एवं राजनैतिक माफियों की ठगी का शिकार नहीं होगा।
   इन पाँचों माफियाओं से खुद बचना है तथा देश की भोली-भाली जनता को बचाना है। ड्रग नशा माफिया तो हर वर्ष लाखों-करोड़ों का कारोबार करते ही हैं आपकी कमजोरी के कारण तथा ग्लैमर के आकर्षण के लिए आपको उकसाकर 100 रुपए का पैन, मोबाइल, घड़ी, जूते, चप्पल एवं साधारण से वस्त्र आपको हजारों रुपए में बेचते हैं। मजहबी माफिया धर्म, भगवान्, देवी-देवता, ग्रह, नक्षत्र एवं बहुत प्रकार के अंधविश्वास फैलाकर आपके भीतर असुरक्षा भय पैदा करके आपको बहुत प्रकार से ठगते हैं। राजनैतिक लोग तो लोगों में बहुत प्रकार की नफऱत फैलाकर एवं सत्ता का दुरुपयोग करके जाने प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से संवैधानिक ताकत का दुरुपयोग करके बेइंतिहा लूटते हैं तथा पता भी नहीं चलने देते लूट को टैक्स या अन्य कानूनों के जरिए वैधानिक रूप दे देते हैं।

Related Posts