स्वस्थ नेपाल-सशक्त नेपाल का उद्घोष करतीं वीरगंज, नेपाल योगशिविर की दृश्यावलियां
नेपाल में पतंजलि आयुर्वेद के शिलान्यास समारोह में मंचासीन नेपाल की राष्ट्रपति श्रीमती विद्यादेवी भंडारी, पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज, श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज एवं गणमान्य


बांये वीरगंज योगशिविर में पूज्यवर के सानिध्य में लाखों की संख्या में योगाभ्यास करती जनमेदिनी के बीच बाल प्रतिभाओं के साथ मंचासीन योगाभ्यास करते नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्पदहल कमल प्रचण्ड जी व दायें नेपाल कार्यकर्ता गोष्ठी


नेपाल पहुंचने पर अपने आध्यात्मिक अभिभावक योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज एवं श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का भावभरा स्वागत-सम्मान करते नेपाल पतंजलि योगपीठ के कार्यकर्तागण


(बांये) पावन यज्ञ के साथ पतंजलि आयुर्वेद का शुभारम्भ करते पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज, श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज एवं अतिथिगण तथा पूज्यवर के गले लगकर आशीर्वाद लेते श्री प्रचण्ड जी, प्रधानमंत्री नेपाल (दांये)


नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री श्री झलनाथ खलान जी पूज्य स्वामी जी महाराज से आशीर्वाद लेते (बांये) तथा छिन्नमस्ता भगवती शक्तिपीठ साखड़ा, सप्तरी में ऋषियुग्म के सानिध्य में बलिप्रथा निवारण हेतु संकल्पित होती हजारों की जनमेदिनी (दांये)

नेपाल योग शिविर के दौरान पतंजलि आंदोलन से जुड़े अनेक कार्यकर्ताओं के साथ रक्तदान करते पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज


