राष्ट्रपति भवन, दिल्ली में आयोजित पतंजलि योगपीठ का दो दिवसीय योग शिविर
पतंजलि के ऐतिहासिक योग शिविर का साक्षी बना राष्ट्रपति भवन
On
-
पतंजलि का योग-आयुर्वेद आंदोलन देश का गौरव : डॉ. प्रणव मुखर्जी
हरिद्वार, फरवरी: राष्ट्रपति भवन परिसर के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय, दिल्ली में 18 व 19 फरवरी को पतंजलि योगपीठ का ऐतिहासिक योग शिविर सम्पन्न हुआ। राष्ट्रपति भवन परिसर में निवास करने वाले अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य भाई-बहिनों के साथ-साथ अन्य हजारों बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं ने पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज एवं श्रद्धेय आचार्य बलाकृष्ण जी महाराज के मार्गदर्शन में भारत को परम वैभवशाली बनाने के संकल्प के साथ योगाभ्यास किया। पूज्य योगऋषि स्वामी जी महाराज एवं श्रद्धेय आचार्य जी महाराज के साथ महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पतंजलि के इस योग शिविर का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। अनेक गणमान्य सहित उपस्थित विशाल जनसमूह को राष्ट्रपति महोदय ने शुभकामनायें देते हुए पतंजलि योगपीठ के योग, आयुर्वेद आंदोलन को देश के लिए गौरव बताते हुए कहा कि योगऋषि स्वामी रामदेव जी एवं श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी देशवासियों को स्वास्थ्य, शक्ति, प्रसन्नता, शांति एवं भारतीय संस्कृति से जोड़कर सशक्त बनाये रखने में अहर्निश योगदान दे रहे हैं।


शिविर के दौरान राष्ट्रपति भवन में पतंजलि की ओर से स्वदेशी वाहन पर लगाई गयी स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शिनी का राष्ट्रपति महोदय ने आचार्य श्री के साथ अवलोकन किया और पतंजलि के आयुर्वेदिक स्वदेशी उत्पादों एवं औषधियों की जानकारी ली। पूज्यस्वामी जी व आचार्य श्री को वहां के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति भवन एवं उसके सुरम्य बगीचे का अवलोकन कराया। पतंजलि के योगशिविर से जहां असंख्य लोगों ने योगाभ्यास का लाभ लिया, वहीं सम्पूर्ण राष्ट्रपति परिसर योगमय हो उठा।






लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will


