पतंजलि योगपीठ एवं गुजरात सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अहमदाबाद अन्तर्राष्ट्रीय योगदिवस
योगऋषि के सानिध्य में तीन लाख योगसाधकों ने अहमदाबाद में बहाई योगधारा
On
-
मां गंगा व साबरमती के पावन योगस्थ संगम का किया दुनिया ने दिव्य दर्शन
-
तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि ने फिर रचे योग के 23 विश्वरिकार्ड
-
नारी शक्ति द्वारा तीन घंटे के सामूहिक योगाभ्यास व तीन लाख लोगों के सामूहिक योग करने सहित कई विश्वरिकार्डों के नाम रहा पतंजलि का 21 जून, श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज रचित पुस्तक योगविज्ञानम् के हिन्दी-अंग्रेजी संस्करण का पूज्य योगऋषि व श्री अमितभाई शाह ने किया लोकार्पण
पतंजलि योगपीठ स्थापना के वर्षों पूर्व गांव की गलियों से प्रारम्भ हुआ पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज का योग आज विश्व स्तर पर गौरवांवित हो चुका है। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ में सेलीब्रेट किया, वहीं पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज व श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के मार्गदर्शन में गुजरात सरकार एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वाधान में विश्वस्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय योग समारोह आयोजित कर कई विश्व रिकार्ड बनाये गये। इस योगशिविर में जहां लगभग 3 लाख से भी अधिक लोगों द्वारा गुजरात के जीएमडीसी मैदान, अहमदाबाद पर एक साथ पूज्यवर के नेतृत्व में योगाभ्यास का विश्व रिकार्ड बनाया, वहीं सबसे लम्बे समय तक सामूहिक शीर्षासन का विश्व रिकार्ड भी पतंजलि के कार्यकर्ताओं के नाम गया, इसके अतिरिक्त महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से तीन घंटे तक शीर्षासन का विश्व रिकार्ड भी इसी शिविर में बना। इसके अतिरिक्त सूर्य नमस्कार, पुश-अप तथा 32 घंटे तक लगातार योग करने का विश्व रिकार्ड भी महिलाओं द्वारा बनाया गया। इस प्रकार दुनियां ने भारत की सर्वसमृद्ध विरासत योग की सामर्थ्य का अनुभव किया। इस अवसर पर श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने कहा योग के क्षेत्र में पतंजलि ने अनेक विश्वरिकार्ड बनाये हैं, ये रिकार्ड भी आगे श्रद्धेय स्वामी जी के नेतृत्व में पतंजलि ही तोड़ेगी।
अहमदाबाद, गुजरात, 21 जून। 18 से 21 जून तक चलने वाले इस आयोजन का शुभारम्भ प्रथम दिन ब्रह्म मुहूर्त में पूज्य स्वामी जी महाराज के योगाभ्यास शंखनाद से हुआ। इस अवसर पर स्वामी जी ने कहा कि आज 200 देशों में योग, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित करने वाले उद्धारक योद्धा बन गये हैं मोदी जी। योग को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रारम्भ हुए कार्यक्रम के प्रथम से लेकर अंतिम 21 जून तक जीएमडीसी ग्राउण्ड, अहमदाबाद प्रात: 5 बजे से ही भर उठता रहा। 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सेलीब्रेट करने के लिए लगभग तीन लाख से अधिक लोग आयोजन स्थल पहुंचे थे, जिनके लिए शहर के ही पांच अतिरिक्त ग्राउंडों में व्यवस्था की गयी थी। 21 जून को भारी संख्या में सम्मिलित लोगों तक प्रसारित संदेश समुचित रूप से पहुंचे इस निमित्त 100 से अधिक एलईडी स्क्रीन लगी थीं, तथा 100 से अधिक प्रवेश द्वार तैयार किये गये थे। योगाभ्यास को समुचित ढंग से करने के लिए पतंजलि के 10,000 कार्यकर्ता तैनात थे, जो साधकों को निकट जाकर निर्देशित कर रहे थे। खास बात कि योगमहोत्सव में सम्मिलित होने वाले लोगों की संख्या गणना के लिए प्रत्येक गेट पर इलेक्ट्रानिक बारकोडिंग की व्यवस्था अपने में अनूठे प्रबंधन का संकेत कर रही थी।
अन्तर्राष्ट्रीय योगमहोत्सव में नित्य भारी संख्या में सरकार के मंत्रीगण, विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर सहभागिता की। जिसमें भूपेन्द्र सिंह चूड़ात्मा (शिक्षा मंत्री, गुजरात), वल्लभ भाई कापड़िया (ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर), डॉ निर्मला बासवानी (महिला एवं बालविकास मंत्री), श्री राजेन्द्र त्रिवेदी(युवा एवं संस्कृति मंत्री), गौतम भाई शाह (मेयर, अहमदाबाद) सहित गुजरात सरकार के अनेक मंत्रीगण नित्य योगाभ्यास करने में सहिभागी रहे।
सर्वसम्मानित श्री अमित भाई शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, प्रमुख राष्ट्रीय संत श्री रमेश भाई ओझा, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रतिष्ठित संत सुश्री बहिन शिवानी एवं शारदा बहिन, संत श्री बालस्वामी जी महाराज, गुजरात सरकार के राज्यपाल श्री ओपी कोहली, गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री श्री विजय भाई रूपानी, उपमुख्यमंत्री श्री नितिन भाई पटेल, गृहमंत्री श्री प्रदीप जडेजा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुश्री आनंदीबेन पटेल, मुख्यसचिव श्री जयंतसिंह, छात्र संगठक श्री राहुल पराडे, इसरो के वैज्ञानिकगण एवं विविध संगठनों के सदस्य सहभागी रहे। |
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will


