पराक्रम का प्रारम्भ
On
01 : सुरक्षा कर्मियों की समग्र, संतुलित व व्यवस्थित ट्रेनिंग की कमी, ५-७ दिन थोड़ी बहुत बातें सिखाकर, डे्रस पहनाकर, दंडा देकर किसी को भी खड़ा कर देते थे। हमने विश्वस्तरीय ट्रेनिंग की व्यवस्था की है।
02 : सुरक्षा उपलब्ध कराने वाले जवानों को सामान्य सा वेतन देकर अपनी कम्पनी के लाभ का हिसाब-किताब लगाकर, मुनाफा कमाने की चिन्ता करते थे। जवानों का अधिकांश पैसा भोजन व आवास में खर्च हो जाता था तथा भोजन व आवास आदि की चिन्ता में जवान अपने मुख्य कार्य सुरक्षा में पूरा ध्यान नहीं दे पाते थे। हमने एक उचित वेतन के साथ जवानों की भोजन व आवास व्यवस्था पूर्णत: नि:शुल्क की है।
03 : सुरक्षा एजेन्सियों के पास कोई आध्यात्मिक मार्गदर्शक न होने की वजह से जवानों में १००त्न पवित्रता व विश्वास का भाव पैदा नहीं हो पाता था। हमने प्रत्येक जवान को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण व श्रेष्ठ वातावरण देने के साथ-साथ ऋषि परम्परा में दीक्षित किया है। पराक्रम सिक्योरिटी सर्विसेज के प्रत्येक जवान, पराक्रम की युवक-युवतियां यज्ञोपवीत (जनेऊ) तथा चोटी (शिखा) अनिवार्य रूप से रख रहे हैं। पूर्णत: शाकाहारी तथा सभी प्रकार के नशों से पूर्णत: मुक्त रहकर सभी पराक्रमी जवान यज्ञोपवीत के तीन धागों ऋषिऋण, राष्ट्रऋण व पितृऋण के संकल्प में बन्धे हुए हैं। कुछ वर्षों में यह पराक्रम सिक्योरिटी सर्विस देश व दुनियां में प्रथम कोटि की होगी।
पराक्रम से जुड़ने की प्रक्रिया
हम पतंजलि से जुड़े युवा भारत व अन्य पतंजलि के संगठनों को प्राथमिकता दे रहे हैं तथा जो भी ईमानदार, देशभक्त, कर्मठ युवक व युवतियां जुड़ना चाहते हैं, वे प्रत्येक महीने की २० से २५ तारीख के बीच पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार (उत्तराखण्ड) के द्वितीय चरण स्थित वाल्मीकि आश्रम में आकर नई भर्ती हेतु आवेदन व परीक्षा में भाग ले सकते हैं। उत्तीर्ण होने पर अगले माह की प्रथम तिथि से प्रशिक्षण में भाग ले सकेंगे तथा प्रशिक्षण के तुरंत बाद उनको सुरक्षा सेवा में नियुक्त कर दिया जाता है।
पराक्रम सुरक्षा सेवा का लाभ कैसे लेवें
आपकी फैक्ट्री, संस्था या घर आदि में आपको सुरक्षा हेतु जितने भी जवानों की आवश्यकता हो, आप हमें अपनी आवश्यकता के साथ पराक्रम की बेवसाईड पर जाकर फार्म डाउनलोड करके तुरन्त भेज दीजिए। एक से अधिकतम दो माह में हम आपको सुरक्षा हेतु पूरी व्यवस्था उपलब्ध करा देंगे तथा पराक्रम के वरिष्ठ अधिकारी आपकी लोकेशन पर प्रत्यक्ष रूप से आकर आपसे सीधा सम्पर्क करेंगे।
हम इस पराक्रम सिक्योरिटी सर्विस के माध्यम से देश के निष्ठावान, कर्मठ व ईमानदार हजारों युवक-युवतियों को रोजगार के नए अवसर देंगे तथा सुरक्षा के क्षेत्र में पूर्ण विश्वसनीयता के साथ एक विश्व कीर्तिमान कायम करेंगे।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will


