पतंजलि योगपीठ एवं मार्केट रिसर्च डिफेंस बॉडी (डीआरडीओ) के बीच टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर विशेष एग्रीमेंट
On
लेह के योग शिविर में सेना के जवानों व लेहवासियों के राष्ट्र उत्थान के संकल्प को मजबूत करते हुए पूज्य स्वामीजी महाराज ने योगाभ्यास कराया। इसी कड़ी में लेह के सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टडी में राष्ट्रनायक स्वामी रामदेव, श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी, रक्षामंत्री श्री मनोहर पारिकर, सेनाप्रमुख दलबीर सिंह सोहाग, डी.आर.डी.ओ. प्रमुख एस क्रिस्टोफर, श्रद्धेय स्वामी चिदानंद मुनि जी एवं अन्य विशिष्टों की उपस्थिति में डी.आर.डी.ओ. (रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन) व पतंजलि योगपीठ के बीच कुछ खास प्रकार के स्थानीय पदार्थों व हर्बल उत्पाद बनाने पर अनुबंध हुए।
इस अनुबंध के तहत लेह में किये गये डी.आर.डी.ओ. द्वारा शोधकार्य की उपलब्धियों का लाभ संपूर्ण देशवासियों तक पहुँचाने के लिए डी.आर.डी.ओ. व पतंजलि योगपीठ के बीच उस रिसर्च कार्य की तकनीक साझा करने, उस तकनीक से तैयार होने वाले उत्पादन व बिक्री के लिए विशेष अनुबंध किया गया। इस ट्रांसफर ऑफ टेक्रोलॉजी (TOT) संबंधी डील में 'पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड फार मैन्यू फै क्चरिंग एण्ड मार्केटिंग’ एवं 'द प्रीमियर डिफेन्स रिसर्च इंस्टीट्यूट’ के बीच हस्ताक्षर हुए।
अनुबंध में सीबकथार्न (स्थानीय फल) सप्लीमेंट व आड़ू के जूस सहित लेह स्ट्राबेरी जूस, हर्बल-टी, Seabuckthorn जूस एण्ड Seabuckthorn इन पांच उत्पादों के लिए तकनीक साझा की गयी।
देश के रक्षामंत्री श्री मनोहर पारिकर ने कहा पतंजलि योगपीठ के साथ डीआरडीओ की तकनीक ट्रांसफर होने से लेह के लोगों को 50-60 करोड़ का रेवेन्यू प्रतिवर्ष प्राप्त होगा। पारिकर ने कहा 'लेह के लोग इसमें अप्रत्यक्ष रूप से एक पार्टनर के रूप में अपने को अनुभव करेंगे।
योगपीठ की योजना अनुसार पांचवर्षीय यह 'लेह बेरी वेस्ड मैन्यूफैक्चरिंग प्रोग्राम’ होगा। जिससे 50-60 करोड़ वार्षिक का लाभांश प्राप्त होगा। इसकी मार्केटिंग प्रणाली में लोकल जनता आधारित बिजनेश होगा। बेरी जूस से लोगों को ओमेगा-9, ओमेगा-7 पोषण मिलेगा। इसके वार्षिक टर्न ओवर 2000 करोड़ रुपया रहने की सम्भावना है।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will


