राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में आचार्यकुलम् के विद्यार्थियों को राष्ट्रपति पुरस्कार, जाएँगे इसरो
On
14 दिसम्बर। राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम् की छात्राओं आरुषी सिंह को प्रथम व शताक्षी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। ज्ञात हो कि ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता नई दिल्ली में संपन्न हुई। इस हेतु विद्यालय स्तर पर 70 लाख विद्यार्थियों में से लगभग 225 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु किया गया था। इस प्रतियोगिता में आचार्यकुलम् की आरुषी सिंह को प्रथम पुरस्कार स्वरूप एक लाख का चेक, एक लैपटॉप, गोल्ड मैडल व प्रमाण पत्र और शताक्षी को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप पंद्रह हजार चेक, एक टैब व प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
विज्ञान भवन, नई दिल्ली में ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह जी की उपस्थिति में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत सभी विद्यार्थी इसरो घूमने का भी सुअवसर पाएँगे। इस अवसर पर परम पूज्य स्वामी जी महाराज, आचार्यकुलम् की उपाध्यक्षा आदरणीया डॉ. ऋतंभरा शास्त्री ‘बहन जी’, प्राचार्या श्रीमती आराधना कौल जी, स्वामी असंगदेव जी, स्वामी अर्जुनदेव जी, उपप्राचार्य श्री तापस कुमार बेरा जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will


