‘अंतर्राष्ट्रीय गीता ओलंपियाड 2024’ में पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
On
हरिद्वार, 04 जून। भारत की योग और अध्यात्म पर आधारित पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विश्वस्तर पर आयोजित प्रतियोगिता ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता ओलंपियाड 2024’ में अपना लोहा मनवाया।
यह प्रतियोगिता केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली और लिटिल गुरु के सयुंक्त तत्वाधान में संपन्न हुई जिसने लगभग सभी देशों ने ऑनलाइन भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य के लिए अर्जुन स्तर पर पतंजलि विवि की कुमारी साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है, केशव स्तर राज्य के लिए विश्वविद्यालय की ही मानसी ने प्रथम एवं स्वामी योगेशदेव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पतंजलि विश्वविद्यालय के स्तर पर जिन प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, उनमें अर्जुन स्तर पर अशोक ने प्रथम, रुकमणि ने द्वितीय तथा दिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। केशव स्तर प्राची ने प्रथम, सदीक्षा ने द्वितीय तथा सूर्यकांति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ. साध्वी देवप्रिया जी (डीन, मानविकी एवं प्राच्य विद्या) तथा पूज्य स्वामी आर्षदेव जी कुलानुशासक पतंजलि विश्वविद्यालय का विशेष मार्गदर्शन रहा। आचार्य बद्रीनाथ बेल्लारी ने प्रतियोगिता के समन्वयक के रूप में सहयोग प्रदान किया।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 May 2025 16:59:33
Invincible India The dream of a great, healthy, prosperous, capable, powerful and organized developed India is the resolution of all...


