योगमय हुआ रामपुर खागल, योगर्षि स्वामी जी महाराज को मिला पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी का आशीर्वाद
On
पट्टी, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)। पट्टी तहसील के रामपुर खागल गांव में पूज्यपाद जगद्गुरु पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की साप्ताहिक श्रीमद्भगवत कथा में परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने भाग लिया। पतंजलि योग समिति परिवार के कार्यकत्र्ताओं भाई-बहनों द्वारा स्वामी जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। पूज्य स्वामी ने जगद्गुरु रामानंदाचार्य महाराज, स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से भेंट के पश्चात् श्रोताओं को मंच से आशीर्वचन दिया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों ने कथा स्थल पर उपस्थित रहकर संगठन के साथियों का उत्साह बढ़ाया। पतंजलि योग समिति, पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री दुर्गेश योगी जी के नेतृत्व में जिले के पतंजलि के पांचों संगठनों के जिला प्रभारियों के संयोजकत्व में संगठन के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे। पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी गोविन्द भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी भूपेंद्र, किसान समिति प्रभारी कृष्ण कुमार, नन्दलाल, धीरज, जिला मीडिया प्रभारी अमित, भाई धर्मेन्द्र, इंद्रभान, जी.आर.ए.सिंह, प्रमोद पाण्डेय, सुरेश आदि मौजूद रहे।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 May 2025 16:59:33
Invincible India The dream of a great, healthy, prosperous, capable, powerful and organized developed India is the resolution of all...


