मनो-यौगिक तकनीक संज्ञानात्मक कौशल की अभिवृद्धि में सहायक : प्रति-कुलपति प्रो. महावीर जी
On
हरिद्वार, 03 दिसम्बर। पतंजलि विवि के मनोविज्ञान विभाग द्वारा ‘संज्ञानात्मक कौशल को बढ़ाने हेतु मनो-यौगिक तकनीक’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. अग्रवाल जी ने कहा कि आज का युग ज्ञान-विज्ञान एवं अनुसंधान का है। आदिगुरू शंकराचार्य के संदेश को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि ‘जिसने मन को जीत लिया, उसने संसार को जीत लिया’।
इस अवसर पर पूर्वी अफ्रीका के मनोचिकित्सक डॉ. बिरूंगी बिट्राइस का मार्गदर्शन भी प्रतिभागियों को प्राप्त हुआ। आई.आई.टी. रूडक़ी के प्रो. मनीष अस्थाना जी ने संज्ञानात्मक मनोविज्ञान के विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला। देव संस्कृति वि.वि. स्थित वैज्ञानिक अध्यात्मवाद विभाग के संयोजक डॉ. पियूष त्रिवेदी जी ने मानसिक स्वास्थ्य के आठ मॉडल की चर्चा की।
कार्यशाला की संयोजिका डॉ. वैशाली गौड़ एवं सह-संयोजक डॉ. अभिषेक भारद्वाज ने वि.वि. के प्रतीक चिह्न द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर पतंजलि विवि के आचार्यगण एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will


