आयुर्वेद से जीवन बनाएँ सुरक्षित : पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज
On
कानपुर (उत्तर प्रदेश)। पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के महामंत्री आयुर्वेदाचार्य परम पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का हमीरपुर आगमन पर गंगापुल जाजमऊ स्थित विश्वकर्मा द्वार पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने सभी को योग और आयुर्वेद के साथ आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। माता, बहनों और बेटियों को संस्कारी बनाने के लिए स्वयं सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रतिदिन प्रात: व सांय एक घंटा योग, प्राणायाम के साथ गीता स्वाध्याय करें। आचार्य जी ने कहा कि माताओं को आयुर्वेद औषधियां, जड़ी-बूटियां घर की रसोई में ही शुद्ध मसालों के रूप में उपलब्ध हैं, उन्हें औषधि के रूप में अपनी दिनचर्या के भोजन में अवश्य लेना चाहिए।
नगर आगमन पर जाजमऊ गंगा पुल पर पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का कार्यकर्ताओं भाई-बहनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में तुलसी शोधकर्ता डॉ. रमेश कुशवाहा, दिनेश यादव, पूर्व सीएमओ डॉ. वीसी रस्तोगी, भंवरलाल जी, अरविन्द जी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will


