प्रदेश को बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने पर काम करें युवा : पूज्य स्वामी जी महाराज
On
जयपुर (राजस्थान)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के 68वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि आंदोलन के साथ-साथ पढ़ाई, अध्ययन व समाजसेवा भी करें। पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि मैंने भी पढ़ाई गुरुकुलम् में की और जब बात आंदोलन की आई तो देश के नामी परिवार को हिला दिया था, जो आज भी देशभर में माफी मांगते फिर रहे हैं। अधिवेशन में परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने जनसंख्या कानून की मांग भी मंच से उठाई। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ का भारत हो चुका है। कुछ दिनों में 150 करोड़ भी पहुंच जाएगा। मुझे लगता है इस देश में बहुत जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो ही जाना चाहिए।
परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि हमारे सामने बहुत चुनौतियां है। लेनिन- माक्र्समाओं के बहुत से अंधेभक्त हिन्दुस्तान में घूमते हैं। उन्होंने कहा कि उनसे हमारा क्या रिश्ता है? हमारा खून का रिश्ता भगवान राम, भगवान कृष्ण, स्वामी विवेकानन्द व ऋषि-मुनियों से है। उन्होंने कहा कि मैंने सरकारी स्कूल और गुरुकुल में पढक़र विदेशी कम्पनियों के छक्के छुड़ा रखे हैं। पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने कार्यकताओं को आगे बढऩे की तीन सीख बताई। परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि भगवान के विधान का कभी अतिक्रमण मत करना और देश के संविधान और कानून का उल्लंधन मत करना।
जीवन में कभी भी ऐसा काम मत करना, जिससे आप खुद को फेस न कर सको। बैठक में परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन 10-10 बार सूर्य नमस्कार की शपथ दिलाई। इससे पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजशरण शाही और राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्लव शुक्ल जी ने मुख्य अतिथि परम पूज्य स्वामी जी महाराज का स्वागत किया। अधिवेशन का स्वागत समिति के अध्यक्ष ओ.पी. अग्रवाल, प्रांत मंत्री शौर्य जैमन, राष्ट्रीय मंत्री प्रेरणा चेतानी मंच पर उपस्थित रहे।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will


