ऊँची सोच, कड़ी मेहनत और पक्के इरादेसे लक्ष्य को पाया जा सकता है : पूज्य स्वामी जी महाराज
On
नामकुम (झारखण्ड)। नियमित योग शरीर को निरोग रखता है और बीमारियाँ दूर रहती हैं। अगर 100 वर्ष तक निरोगी बनकर जीना है तो योग को जीवन का अंग बनाएं। नामकुम स्थित आचार्यकुलम् विद्यालय प्रांगण में परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने उक्त उद्गार व्यक्त किया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैसे-जैसे लोग योग और व्यायाम से दूर होते चले गए उन्हें कई तरह की बीमारियाँ जकड़ते चली गई। परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने अभिभावकों से आग्रह किया कि खुद भी शाकाहारी बनें और बच्चों को भी शाकाहारी बनने की प्रेरणा दें।
झारखण्ड के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र में योग, आयुर्वेद, वैदिक शिक्षा के विस्तार हेतु माननीय मुख्यमन्त्री झारखण्ड श्री हेमंत सोरेन से वार्ता करते पूज्य स्वामी जी महाराज
भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री एन.पी.सिहं ने कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड में सभी विषयों की पढ़ाई होगी। 1835 में लॉर्ड मैकाले ने भारतीय संस्कृति पर षड्यंत्र रचा था, इसलिए ऐसा समर्थ बोर्ड होना चाहिए, जिसमें सांस्कृतिक बोध की शिक्षा दी जाए। पतंजलि योगपीठ से स्पॉन्सरिंग बॉडी चयनित हुई है जिसमें 18 सदस्य हैं जिसमें 7 सदस्य भारत सरकार के हैं। 5 लोग एनसीईआरटी के हैं। यूजीसी के यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के चेयरमैन भी शामिल है। मौके पर पतंजलि योगपीठ के सदस्य व शिक्षक मौजूद थे।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will


