शाश्वत प्रज्ञा योग संदेश 2021 फरवरी परम पूज्य योग-ऋषि श्रद्धेय स्वामी जी महाराज की शाश्वत प्रज्ञा से निःसृत शाश्वत सत्य...
On
2021 का छत्रपति शिवाजी जयन्ती 19 फरवरी का दिन आयुर्वेद को एक एविडेंस बेस्ड मेडिसिन के रूप में प्रतिष्ठापित करने के रूप में याद किया जायेगा। परम आदरणीय नितिन गडकरी जी व परम आदरणीय डॉ. हर्षवर्धन जी के साथ श्रद्धेय आचार्यश्री बालकृष्ण जी एवं पी.आर.आई. के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. अनुराग जी की उपस्थिति में भगवान् के अनुग्रह से मैंने यह कहा है कि अब योगायुर्वेद एक एविडेंस बेस्ड मेडिसिन ट्रीटमेन्ट व साइंस के रूप में विश्व में जाना जायेगा। कोरोनिल एवं श्वासारि के साथ हमने 100 से अधिक रिसर्च एवं एविडेंस बेस्ड आयुर्वेदिक औषधियाँ तैयार की हैं तथा सैकड़ों रिसर्च पेपर्स इस सन्दर्भ में विश्व के श्रेष्ठ मेडिकल जनरल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। दिव्य कोरोनिल व श्वासारि तो कोरोना तो कोरोना के प्रिवेंशन, ट्रीटमेन्ट एवं कोरोना के आफ्टर इफैक्ट्स साथ ही वैक्सीनेशन के दौरान होने वाली चुनौतियों से उभरने के लिए तो रामबाण संजीवनी रूप विश्व की कोरोना की प्रथम मेडिसिन है। वैक्सीन भी प्रिवेंशन है। मेडिसिन अर्थात् कोरोना होने के बाद कोई दवा एलोपैथी में नहीं है। एकमात्र कोरोना की रिसर्च बेस्ड मेडिसिन केवल दिव्य कोरोनिल है।
कोरोनिल के साथ-साथ हमने दिव्य पीड़ानिल गोल्ड, आर्थोग्रिट आर्थराइटिस के लिए, डेंगुनिल डेंगु के लिए, लिवोग्रिट एवं लिवामृत एडवांस फैटी लीवर, लिवर सिरोसिस व हैपेटाइटिस के लिए, हृदयामृत व कार्डियोग्रिट हार्ट के लिए, मधुनाशिनी एवं मधुग्रिट मधुमेह के लिए, बी.पी. ग्रिट एवं मुक्तावटी उच्च रक्तचाप के लिए, मेधावटी मस्तिष्क रोगों, प्रोस्टोग्रिट प्रोस्टेट, न्यूरोग्रिट मस्तिष्क एवं नर्वस सिस्टम के लिए, थायरोग्रिट थायराइड के लिए, लिपिडोम कोलेस्ट्रोल, लीथोम पथरी, सिस्टोग्रिट डायमंड कैंसर तथा कायाकल्प, नीम, गिलोय घनवटी आदि दवाओं एवं न्यूट्राश्यटिकल्स की पूरी रेंज तैयार की है। यह आयुर्वेद के नए युग का आगाज है।
हमारे तीन बड़े लक्ष्य हैं- एक लाइफ स्टाइल डिजीज़ का परमानेंट क्योर, दूसरा असाध्य रोगों का इलाज, तीसरा जैनेटिक रोग जैसे- बी.पी., शूगर, थायराइड, हार्ट एवं कैंसरादि की शृंखला की चेन को तोडऩा। हमने विगत तीन दशकों में यह करके दिखा दिया। बस अब तो इसके साइंटिफिक पेपर्स हमें तैयार करने हैं। ग्राउंडवर्क पूरा हो चुका है। फाइनल वर्क चल रहा है और क्रमश: इसे भी हम निष्पन्न कर रहे हैं।
मेडिकल माफिया एवं ड्रग माफिया के षड्यंत्र एवं कुचक्र को हम तोड़ेंगे और मेडिकल टैरेरिज्म व अनार्की से देश दुनियां को मुक्त करायेंगे। योग चिकित्सा, यज्ञ चिकित्सा, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा की इस विश्वविजयी यात्रा की यह ऐतिहासिक शुरूआत है, जब प्रारंभ ही इतना प्रचण्ड है तो गन्तव्य भी शीघ्र ही मिलेगा। श्रद्धेय आचार्यश्री मैं स्वयं तथा पूरा पतंजलि परिवार इस ईश्वरीय कार्य को उपचार व उपकार के दिव्य संकल्प के साथ आप सबके आशीर्वाद एवं भगवान् के अनुग्रह से अवश्य पूर्ण करेगा।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will


