गुरु की महिमा कोई न जाने

गुरु की महिमा कोई न जाने

डॉ. साध्वी देवप्रिया, प्रोफेसर एवं

विभागाध्यक्षा- दर्शन विभाग, पतंजलि विश्वविद्यालय

    प्रतिवर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा को हम गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं लेकिन कभी सदियों के बाद ऐसा संयोग बनता है कि असली शिष्य और किसी समर्थ गुरु का मिलन होता है, जिससे वे दो आत्माएं ही नहीं अपितु यह समस्त धरा धन्य हो जाती है और तब सच्ची गुरु पूर्णिमा मन जाती है। यह गुरु-शिष्य का मिलन बड़ी अद्भुत घटना है, बड़ी महान् है और सम्बन्धों की शृंखला में सर्वोच्च सम्बन्ध है क्योंकि इस सम्बन्ध में पवित्रता, ज्ञान, अहंकार शून्यता, विवेक, नि:स्वार्थता, सेवा व समर्पण की पराकाष्ठा होती है।
आदिकाल से अद्यपर्यन्त ये घटनाएं घटित होती ही आयी हैं-गुरु वशिष्ठ व राम, घोर ऋषि व कृष्ण, श्रीकृष्ण व अर्जुन, समर्थ गुरु रामदास व छत्रपति शिवाजी, चाणक्य व चन्द्रगुप्त, रामकृष्ण परमहंस व विवेकानन्द, गुरु विरजानन्द व ऋषि दयानन्द आदि नाम इस पावनी परम्परा के गौरव हैं। यहाँ यह जिज्ञासा होती है कि पहले गुरु का अस्तित्व होता है या शिष्य का? यह ऐसी ही जिज्ञासा है जैसे कि पहले माँ का अस्तित्व है या बच्चे का? स्थूल दृष्टि से देखें तो झट से उत्तर आता है कि गुरु और माँ का अस्तित्व पहले है लेकिन गम्भीरता से विचार करें तो दोनों का अस्तित्व साथ-साथ विकसित होता है इसीलिए वेदमन्त्र में कहा-'सह वीर्यं करवावहै क्योंकि जब तक बच्चा गर्भ में न आये तब तक कोई महिला माँ नहीं बनती। जैसे ही शिशु गर्भ में आता है, वह माँ बनना शुरु हो जाती है और जैसे ही बच्चे का जन्म होता है वह माँ बन जाती है अर्थात् मातृत्व प्रकट हो जाता है, माँ के स्तनों में दूध उतर आता है। उसी प्रकार शिष्यत्व का जन्म होते ही गुरुत्व प्रकट हो जाता है। शिष्यत्व से अभिप्राय है-श्रद्धा, सत्य, अभिप्सा, पवित्रता, विवेक, वैराग्य, आत्म निग्रह, निष्काम सेवा, तत्त्व चिन्तन, समर्पण और अध्यवसाय अर्थात् सत्य को पाने का दृढ़ निश्चय, उपरोक्त ये १० गुण जब हममें आ जाते हैं तो शिष्यत्व अभिव्यक्त हो जाता है और तभी गुरुत्व भी प्रकट होता है, उससे पहले नहीं। तभी गुरु हमारा रूपान्तरण करना शुरु कर देते हैं। किन्तु यह शिष्यत्व का जन्म होना बहुत बड़ी घटना है और इसकी समाप्ति भक्त बनने में होती है।
भक्त का अभिप्राय है- प्रतिरूप होना, उसी के जैसा हो जाना या वही हो जाना। गीता में आधी गीता तक अर्जुन में शिष्यत्व का जन्म नहीं हुआ यद्यपि द्वितीय अध्याय में उसने कहा कि 'शिष्यस्ते अहं शाधि मां त्वां प्रपन्न’ परन्तु यह कहकर भी अर्जुन उलटा कृष्ण को ही उपदेश देते रहे जैसे कि वह कृष्ण से ज्यादा समझदार है। हम भी शिष्य तो बनना चाहते हैं लेकिन अपनी समझदारी का अहङ्कार भी कुछ कम नहीं है। रूपान्तरण तो चाहते हैं किन्तु चाहते हैं अपने तरीके से, जो हमें अनुकूल पड़े, जो हमें प्रिय लगे। हमारा मन अपनी ही प्रकार की योजना बनाता रहता है और शिष्यत्व के जन्म की पहचान यह है कि हमारा मन चुप हो जाये, शान्त हो जाये तथा गुरु के हर फैसले पर हमें विश्वास होने लगे।
हम सब उस विराट् ब्रह्माण्ड में व्याप्त उस एक ही महान् शक्ति के एक छोटे से कण हैं, लेकिन उससे भिन्न नहीं हैं, उसकी इच्छा ही हमारी इच्छा है, और उस शाश्वत के ही प्रतिनिधि, मूत्र्तरूप होते हैं गुरु, इसलिए गुरु की इच्छा ही शिष्य की, अन्तेवासी की इच्छा होती है। 
जब कोई पत्ता अपने आपको वृक्ष से पृथक् (ष्ठद्बह्यष्शठ्ठठ्ठद्गष्ह्ल) करता है तो पीला पड़ जाता है, मुरझाने लगता है, यही हाल हमारा भी है। जब हमारा अहङ्कार अपने को गुरु भिन्न कर लेता है तो तमाम तरहे के कष्ट, पीड़ाएं, उदासीनताएं व अवसाद (ष्ठद्गश्चह्म्द्गह्यह्यद्बशठ्ठ) हमें घेर लेते हैं। 
इसी प्रकार गुरुत्व का जन्म अनन्त धैर्य के साथ होता है। अनन्त धैर्य होना इसलिए आवश्यक है क्योंकि वह अनन्त जन्मों के संस्कारों को बदलकर इसे मनुष्य से देवता बना रहा है। इस परिवर्तन में समय, शक्ति की आवश्यकता तो होती ही है। यदि धैर्य नहीं होगा तो गुरु कहेगा- इतने दिन हो गये इसे ज्ञान सुनाते-सुनाते, कोई परिवर्तन नजर नहीं आ रहा, मैं किसी अच्छे शिष्य को पकड़कर लाऊँगा। इसी प्रकार शिष्य में भी धैर्य की परम आवश्यकता है, यदि इसमें धैर्य (Patience) नहीं होगा तो रोगी (Patient) बन जाएगा क्योंकि स्वास्थ्य का सम्बन्ध केवल शारीरिक ही नहीं अपितु मानसिक, बौद्धिक व आत्मिक भी है। यदि धैर्य नहीं होगा तो जब लोग ताने मारेंगे, हंसी उड़ायेंगे, निन्दा करेंगे तो आपके दिमाग पर इतना प्रभाव (Load) पड़ेगा कि आप सह नहीं पायेंगे और या तो अवसाद (Depression) में चले जायेंगे या भाग जायेंगे अथवा नास्तिक हो जायेंगे, इसलिए कहा- 'मा विद्विषावहै’। छान्दोग्य उपनिषद् के षष्ठ प्रपाठक, चतुर्दश खण्ड के प्रथम व द्वितीय मन्त्र में कहा कि जैसे कोई गान्धार देश के व्यक्ति की आँखों पर पट्टी बाँधकर किसी निर्जन स्थान में छोड़ दें और वह चिल्लाता फिरे कि अरे मुझे यहाँ लाकर किसी ने छोड़ दिया, मैं गान्धार का रहने वाला हूँ, कोई मेरी सहायता करो और तभी कोई व्यक्ति आकर उसकी आँखों की पट्टी खोल दे और वह कहे कि गान्धार इधर है तो वह गाँव-गाँव पूछता हुआ गान्धार पहुँच ही जाता है। ठीक इसी प्रकार जीवन में किसी श्रोत्रिय, ब्रह्मनिष्ठ आचार्य सद्गुरु को पाकर आँखों पर अज्ञान की पट्टी बँधा हुआ, भटकता हुआ यह पुरुष अपने सत्रूप को पाने के लिए चिल्लाता है और जब सद्गुरु उस पट्टी को खोलकर राह दिखा देता है तब चलते-चलते अपने गन्तव्य को पा ही जाता है।
गुरु एक विशाल वृक्ष की भाँति है और ईश्वर उस वृक्ष की जड़ है जो दिखती तो नहीं पर वृक्ष के फलने-फूलने का मूल कारण है। शिष्यगण अन्तेवासी, भक्त वो सब शाखाएं, पत्ते, फल और फूल हैं, जिनका अस्तित्व वृक्ष और जड़ से कदापि भिन्न नहीं होता।
इसलिए सच्चा शिष्यत्व उस दिन प्राप्त हो पाता है जब हमारी अलग से कोई इच्छा नहीं रहती है, पत्तों की शाखाओं की अलग से क्या इच्छा होगी, जब अलग अस्तित्व ही नहीं है। हाँ, यह सच है कि पत्ते एक निश्चित समय पर बदलते रहते हैं, पुराने जाते रहते हैं, नये आते रहते हैं, पर वृक्ष वही रहता है। ऐसे ही वृक्ष हैं-गुरुनानक देव, महात्मा बुद्ध, भगवान् महावीर, महर्षि दयानन्द, विवेकानन्द, श्री अरविन्द और वे तमाम ऋषि परम्परा के ऋषिगण एवं गुरु परम्परा के गुरुजन। यद्यपि पत्ते अलग-अलग होते हैं, अपने-अपने स्थान पर रहते हुए हँसते हैं, खेलते हैं, किन्तु हैं उस विशाल अस्तित्व का एक भाग। हम सब उस विराट् ब्रह्माण्ड में व्याप्त उस एक ही महान् शक्ति के एक छोटे से कण हैं, लेकिन उससे भिन्न नहीं हैं, उसकी इच्छा ही हमारी इच्छा है, और उस शाश्वत के ही प्रतिनिधि, मूत्र्तरूप होते हैं गुरु, इसलिए गुरु की इच्छा ही शिष्य की, अन्तेवासी की इच्छा है। जब कोई पत्ता अपने आपको वृक्ष से पृथक् (Disconnect) करता है तो पीला पड़ जाता है, मुरझाने लगता है, यही हाल हमारा भी है। जब हमारा अहङ्कार अपने को गुरु भिन्न कर लेता है तो तमाम तरह के कष्ट, पीड़ाएं, उदासीनताएं व डिप्रैशन हमें घेर लेते हैं। आज भी इस गौरवशाली गुरु परम्परा में अनेकों गुरुजन देश व दुनियाँ में इस मानवता के पथ प्रदर्शक बनकर उनका मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं और उसी गुरु परम्परा में हमारे गुरुदेव एक दैदीप्यमान सूर्य की भाँति हम सब शिष्यजनों को जीवनदान दे रहे हैं। आइये इस महान् सत्य की अनुभूति करते हुए हम गुरु के मन, बुद्धि, आत्मा, लक्ष्य व सेवा के साथ अपने मन, बुद्धि, आत्मा, लक्ष्य व सेवा को एकाकार करते हुए उस परम आनन्द व परमशान्ति का अनुभव करें।
भगवान् करे वह गुरुपूर्णिमा अर्थात् शिष्यत्व का गुरुत्व के साथ शाश्वत मिलन होकर हम समस्त बन्धनों से मुक्त हो जायें।
 

Related Posts

Advertisment

Latest News

शाश्वत प्रज्ञा शाश्वत प्रज्ञा
स्वामी रामदेव
30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद पञ्च क्रांतियों का शंखनाद
महाकुम्भ पर दैवीय शक्तियों से प्रार्थना  राष्ट्र का मंगल हो व सनातन धर्म युगधर्म बने
मुक्ता पिष्टी: पेट के अल्सर का रामबाण समाधान, Elsevier प्रकाशन के रिसर्च जर्नल में शोध प्रकाशित
शास्त्रों में प्राणायाम के लक्षण
अब कैंसर होगा दूर औरोग्रिट से
मन का नियंत्रण अभ्यास और वैराग्य
कर्ण रोग लक्षण   कारण  बचाव
अन्य देशों की लूट पर ही टिके हैं यूरोपीय नेशन स्टेट
त्रिआयामी संगम योग-आयुर्वेद-नेचुरोपैथी की विशेषताएं