उत्तराखंड आजीविका मिशन के सहयोग से समृद्ध ग्राम में 5 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम

  पतंजलि ने जीरो से शुरुआत करके ग्रामीण भारत और स्वदेशी का आदर्श मॉडल बनाया : श्री चरणजीत सिंह

उत्तराखंड आजीविका मिशन के सहयोग से समृद्ध ग्राम में 5 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम

  • स्वयं सहायता समूह, महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण : श्री आनंद स्वरूप
  हरिद्वार, 10 फरवरी। समृद्ध ग्राम (पतंजलि ट्रेनिंग सेंटर) में उत्तराखंड आजीविका मिशन के सहयोग से बेकरी उत्पाद एवं उद्योग प्रोत्साहन पर पाँच दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री चरणजीत सिंह एडिशनल सेक्रेटरी, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार  तथा श्री आनंदस्वरूप जी (सी.., KSRLM) के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर श्री चरणजीत सिंह जी ने सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी अपने प्रत्येक उद्बोधन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के समग्र उत्थान तथा आजीविका अभिवृद्धि हेतु बल देते हैं। उन्होंने पतंजलि द्वारा इस दिशा में किए हुए प्रयासों की बहुत सराहना की तथा इसे व्यापार संवर्धन एवं आजीविका सुधार हेतु एक आदर्श मॉडल बताया। ग़ौरतलब है कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में बिस्किट, ब्रेड, केक इत्यादि बनाने की ट्रेनिंग के साथ साथ उनकी ब्रांडिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग, मार्केटिंग सहित B-POS ERP का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की पूर्व संध्या में पतंजलि समूह के सह संस्थापक डॉ. आचार्य बालकृष्ण जी ने भी एक उच्च स्तरीय मीटिंग में ग्राम उत्थान तथा व्यापार अभिवृद्धि हेतु ट्रेनिंग और समग्र प्रशिक्षण पर बल दिया। इस अवसर पर श्री आनन्दस्वरूप जी ने पतंजलि का धन्यवाद ज्ञापित किया। पूरी टीम ने पतंजलि ग्रामोद्योग, फ़ूड पार्क तथा पतंजलि अनुसंधान संस्थान का भ्रमण भी किया। इस अवसर पर UKSRLM की टीम के साथ साथ पतंजलि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।

5-days-training-camp-(6)

 5-days-training-camp-(3)

5-days-training-camp-(7)

Related Posts

Advertisment

Latest News

शाश्वत प्रज्ञा शाश्वत प्रज्ञा
स्वामी रामदेव
30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद पञ्च क्रांतियों का शंखनाद
महाकुम्भ पर दैवीय शक्तियों से प्रार्थना  राष्ट्र का मंगल हो व सनातन धर्म युगधर्म बने
मुक्ता पिष्टी: पेट के अल्सर का रामबाण समाधान, Elsevier प्रकाशन के रिसर्च जर्नल में शोध प्रकाशित
शास्त्रों में प्राणायाम के लक्षण
अब कैंसर होगा दूर औरोग्रिट से
मन का नियंत्रण अभ्यास और वैराग्य
कर्ण रोग लक्षण   कारण  बचाव
अन्य देशों की लूट पर ही टिके हैं यूरोपीय नेशन स्टेट
त्रिआयामी संगम योग-आयुर्वेद-नेचुरोपैथी की विशेषताएं