पतंजलि विवि में मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन
On
10 अक्टूबर। मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोगों में एक-दूसरे के प्रति जागरूकता फैलाने के उदेद्श्य से 'मानसिक स्वास्थ्य: मानव का सार्वभौमिक अधिकार' विषय पर एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने भारतीय व पाश्चात्य चिकित्सीय उपायों को ध्यान में रखकर विभिन्न प्रकार के पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण का संदेश दिया। प्रदर्शनी का आयोजन मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्षा डॉ. वैशाली गौड़ एवं एसोसिएट प्रो. डॉ. अभिषेक कुमार भारद्वाज के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। डॉ. नागराज, डॉ. दीक्षा एवं डॉ. आरती यादव ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रदर्शनी समारोह के मुख्य अतिथि वैदिक विद्वान प्रो. महावीर अग्रवाल जी ने शारीरिक बल के साथ-साथ मनोबल व आत्मबल संवर्धन का संदेश देते हुए बताया कि हम सबमें असीमित क्षमता है, इसे अनवरत योगाभ्यास से जाना जा सकता है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 May 2025 16:59:33
Invincible India The dream of a great, healthy, prosperous, capable, powerful and organized developed India is the resolution of all...


