पतंजलि अनुसंधान ने खोजी विश्व के लिए एक नई वनस्पति
On
हरिद्वार, 21 जून। उत्तराखण्ड के हिमालयी क्षेत्र यमुनोत्री में एक ऐसा पौधा पाया गया है जो आज तक विश्व के लिए अज्ञात था, जिसे कैम्पेन्यूला डेन्सीसिलिएटा के नाम से पहचाना गया, जिसका फूल बैंगनी रंग और आकृति घण्टाकार थी। पतंजलि की रिसर्च टीम द्वारा जब गहन अनुसंधान किया गया तो यह पाया कि यह पौधा पूरे विश्व में अभी कहीं भी नहीं मिलता है।
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि के इस अनुसंधान को न्यूजीलैण्ड के विश्व प्रसिद्ध वनस्पति अनुसंधान जर्नल फाइटोटेक्सा (Phytotaxa) के द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसे क्यू बॉटनिकल गार्डन, यू.के. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पादप नाम सूची (IPNI) में सम्मिलित किया गया। पतंजलि के अनुसंधानों ने देश के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 May 2025 16:59:33
Invincible India The dream of a great, healthy, prosperous, capable, powerful and organized developed India is the resolution of all...


