‘नव हरित क्रांति-एन एग्रो विजन’देश में नव-कृषि क्रांति की पहल
On
पतंजलि की किसान समृद्धि के तहत भावी योजनाएँ हैं : पूज्य स्वामी जी महाराजकृषि संबंधी डिजीटल सॉल्यूशन्स तथा सरकार की सभी योजनाओं का लाभ देश के अंतिम किसान तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य : पूज्य आचार्य जी महाराजपतंजलि कृषि के क्षेत्र में नवक्रांति का सूत्रपात कर रहा है : डॉ. त्रिलोचन महापात्रासंभावनाएँ तलाशने वाला नहीं अपितु संभावनाएँ क्रिएट करने वाला डाक्यूमेंट है : प्रो. रमेश चन्दपतंजलि का किसान समृद्धि में अद्वितीय कार्य : डॉ. तेज प्रतापपतंजलि ने देश को एक विकल्प दिया है : डॉ. देवेन्द्र शर्मा |
पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के दिशानिर्देशन तथा आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के नेतृत्व में पतंजलि अनुसंधान संस्थान के लगभग 150 वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से भारतीय किसान तथा कृषि संबंधी समस्याओं के निस्तारण हेतु एक व्यापक योजना तैयार की गई है जिसे ‘नव हरित क्रांति-एन एग्रो विजन’पुस्तक में संकलित किया गया है। पूज्य आचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में एक ऑनलाईन व ऑफ-लाईन गोल मेज चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें इस अद्भुत संकलन के माध्यम से कृषि से जुड़ी बुनियादी समस्याओं के निस्तारण, कृषि को सरल बनाने व किसानों की आय में अभिवृद्धि हेतु भावी योजनाओं पर विचार किया गया।
कार्यक्रम में पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि पतंजलि की किसान समृद्धि के तहत भावी योजनाएँ हैं। पतंजलि ने जैविक कृषि प्रशिक्षण से लेकर जैविक खाद, उच्च गुणवत्तायुक्त बीज व उर्वरक न्यून मूल्य पर किसानों को सुलभ कराए हैं। अब तकनीकि क्षेत्र में भी पतंजलि ने किसानों की सहायता करने के लिए आधुनिक एप डेवलप किए हैं जिनकी सहायता से भूमि की जीयो-मैपिंग, जीयो फैंसिंग तथा मौसम का पूर्वानुमान जैसी बुनियादी जानकारियाँ आसानी से सुलभ हो सकेंगी।



