योग युग का आगाज है
योग दिवस आज है
On
प्रफुल्ल चन्द्र कुंवर ''बागी’’
योग युग का आगाज है, योग दिवस आज है
जिस पतंजलि से विश्व में योग युग आगाज है।
वैश्विक योग दिवस-23 खेलता वह आज है।।1।।
साल का सबसे बड़ा दिन 21 जून आ गया।
"अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस" विश्व में समा गया।।
पतंजलि ने कमर कस ली, आयोजन किया सफल।
हजारों साधकों संग किया योग प्रोटोकॉल रिहर्सल।।
पतंजलि सूत्र ने मानवी बदल दिया समाज है।
जो जीतता है दिल अवाम, पहनता वह ताज है।।2।।
स्वामीजी ने इस अवसर जन-गण से की अपील।
"योग को जीवन उतारें, करे दुनिया गुड फील।।"
"योगी कभी रोगी न होता, योग को अपनायें।"
"घर से बाहर निकलें, योग दिवस मनायें।।"
जिस पतंजलि पुत्र से जग योग का साम्राज्य है।
उस पतंजलि ने मनुज का बदल दिया मिजाज है।।3।।
पतंजलि योगपीठ-द्वितीय के विशाल मैदान में।
नवाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना हिन्दुस्तान में।।
गुरुकुलम् के ब्रह्मचारी, आसपास के भाई।
सभी वर्ग के लोगों से, ऋषि ने योग कराई।।
योग में ही देह के हर रोग का इलाज है।
उस पतंजलि ने मनुज का बदल दिया मिजाज है।।4।।
कुलाधिपति, यूनिवर्सिटी स्वामी रामदेव जी।
महापर्व संग मनाया कुलपति आचार्यश्री।।
चैनल, फेसबुक लाइव जुड़े कोटि-कोटि साधक।
धर्म-मत-पंत-सप्रदाय कोई न बना बाधक।।
आयुष द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल सह।
ऋषि निर्देशित योगासन चलता रहा सुबह से।।
योग में ही देश के हर रोग का इलाज है।
इस पतंजलि ने मनुज का बदल दिया मिजाज है।।6।।
सकारात्मक धैर्य का मनुजों को संदेश दिया।
"स्वदेशी ही स्वाभिमान" भावना उन्मेष किया।।
"निरंतर योगायास से कायकल्प संभव है।"
"योगायुर्वेद की विधा मानव हित, वैभव है।।
जाति, धर्म, देश भेद से दोनों हैं सदा परे।
स्वदेशी से स्वाभिमान, पातंजल लक्ष्य बड़े।।"
है वर्तमान पर गुमान, अतीत पर भी नाज है।
इस पतंजलि ने मनुज का बदल दिया मिजाज है।।7।।
"योग-आयुर्वेद क्षेत्र में पतंजलि ज्योतिमान।
अहर्निश वह योगरत, बना रहा कीर्त्तिमान।।"
सहभागी यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारी।
गुरुकुल की भाई-बहनें, स्वाभिमान प्रभारी।।
पतंजलि के योग से भारत बना सरताज है।
इस पतंजलि ने मनुज का बदल दिया मिजाज है।।8।।
योग में हर शक्ति है सबको हुआ अंदाज है।
वैश्विक योग दिवस मना रहा वह आज है।।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will


