स्वस्थ्य भारत के लक्ष्य की ओर पतंजलि का महत्वपूर्ण कदम
On
हरिद्वार, 9 नवंबर। स्वास्थ्य, अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने हेतु पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण जी और राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER), मोहाली के निदेशक प्रो. दुलाल पांडा के नेतृत्व में पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन (PYP) और NIPER, मोहाली के मध्य पतंजलि योगपीठ-1 में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थानों के छात्रों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं का आदान-प्रदान और तकनीकी टीमों का प्रशिक्षण किया जाएगा तथा अनुसंधान सम्बंधी शोधपत्रों, शिक्षण सामग्रियों, और अनुसंधान रिपोर्टों को भी साझा किया जाएगा। दोनों संस्थान विभिन्न शैक्षणिक और शोध परियोजनाओं में संयुक्त रूप से सहयोग भी करेंगे। साथ ही इस एमओयू के अन्तर्गत अनुसंधान प्रस्तावों में माध्यम से बाहरी वित्त पोषण जुटाना भी सम्मिलित है।
इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण जी ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन हमारे वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समाज की भलाई के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करेगा।
प्रो. दुलाल पांडा ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन के तहत हमारे देश को प्रतिभा पलायन को रोकने में भी सफलता प्राप्त होगी।
पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अनुराग वाष्र्णेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समझौता ज्ञापन हमें औषधीय अनुसंधान में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 May 2025 16:59:33
Invincible India The dream of a great, healthy, prosperous, capable, powerful and organized developed India is the resolution of all...


