'पतंजलि व्हे परफॉर्मेंस' Patanjali Whey Performance  माँसपेशियों के लिए संपूर्ण आहार

'पतंजलि व्हे परफॉर्मेंस' Patanjali Whey Performance  माँसपेशियों के लिए संपूर्ण आहार

डॉ. रश्मि अतुल जोशी
साइंटिस्ट-सी, पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन, हरिद्वार

    आज की व्यस्त जीवन शैली, खान-पान की खराब आदतें एवं चारों ओर उपस्थित दूषित पर्यावरण, मनुष्यों को कई प्रकार से शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर कर रहा है। चाहे ग्रामीण परिवेश हो या शहरी, बच्चे, युवा, वृद्ध, हर मनुष्य अपनी नियमित दिनचर्या एवं संतुलित आहार को कहीं पीछे छोड़ता जा रहा है। संतुलित आहार ही स्वस्थ शरीर एवं मन का मूल आधार है। असंतुलित आहार को पूर्ण रूप से संतुलित करने हेतु मनुष्य अपने नियमित भोजन के अलावा विभिन्न प्रकार के पदार्थ, जैसे कुछ जड़ी-बूटीयाँ, जैव किण्वित विटामिन, विभिन्न अमिनो ऐसिड (amino acid) इत्यादि के सेवन को अपनी दिनचर्या में भोजन के साथ अथवा किसी अन्य सुविधाजनक समय में ग्रहण करता है। हर उम्र का मनुष्य इन प्राकृतिक पदार्थों से अपने स्वास्थ्य लाभ की ओर अग्रसर होता है। ‘सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया’ इस मूल मंत्र को पतंजलि की ‘न्यूट्रिला स्पोर्टस’ यर्थाथ रूप से व्यक्त करती है। मनुष्य के पूर्ण संतुलित भोजन में प्रोटीन (protein) जिसे हम body building food के नाम से भी जानते हैं का प्रमुख योगदान है क्योंकि इसके द्वारा शरीर को सही शक्ति एवं विकास मिलता है। इसकी मात्रा (Recommended Dietary Allowance RDA) विभिन्न आयुवर्ग, कार्यक्षमता, पुरुष व स्त्रियों में तय मानकों से निर्धारित की गई है, पर प्रमुखत: 0.8 ग्राम/किलोग्राम साधारण रूप से तय किया गया है। शरीर में प्रोटीन के द्वारा विभिन्न कार्य जैसे शारीरिक संरचना का गठन, विभिन्न हार्मोन को बनाना, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना, विभिन्न जैव रसायनिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करना इत्यादि होता है। एक ग्राम प्रोटीन लगभग 4 कैलोरी उर्जा प्रदान करता है। यह प्रोटीन विभिन्न दाल (उड़द, मूँग, राजमा, सोयाबीन इत्यादि), पनीर, दूध, बादाम, अखरोट, अलसी, ब्रोकली, पालक, मूँगफली, सूरजमुखी के बीज, चिया सीड, फ्लेक्स सीड में बहुतायत से पाया जाता है।
पतंजलि व्हे परफॉर्मेंस 
(Patanjali Whey Performance)
‘व्हे प्रोटीन’ (Whey protein) क्या है? ‘व्हे प्रोटीन’ मूल रूप से प्राकृतिक दूध एवं दुग्ध उत्पादों में पाया जाता है एवं प्रमुखत: पनीर बनाते समय दूध से अलग हो जाता है। इसमें मुख्य रूप से beta-lactoglobulin, alpha-lactalbumin, bovine serum albumin एवं immunoglobulins का मिश्रण होता है। इसे प्राय: सम्पूर्ण प्रोटीन माना जाता है क्योंकि इसमें सभी essential amino acids (जो शरीर में नहीं बनते पर शरीर के लिए जरूरी होते हैं) पाए जाते हैं। leucine (branched amino acid भी पाया जाता है जो माँसपेशियों के बनने (muscle synthesis) के लिए अति आवश्यक माना जाता है। इसमें उपलब्ध अन्य branched chain amino acids मानव शरीर में glutathione का स्तर बढ़ाने में सहायक होते हैं जो कि ऊतक निर्माण और मरम्मत, शरीर में आवश्यक रसायन और प्रोटीन बनाने और प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्य में शामिल हैं। इसके द्वारा शारीरिक विकास पूर्ण रूप से हो पाता है क्योंकि इसका सीधा असर माँसपेशियों पर पड़ता है। इसमें lactose की मात्रा कम होती है। विभिन्न शोधकर्ताओं ने व्हे प्रोटीन को कोलेस्ट्रॉल कम करने वाला, वजन घटाने वाला, प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने में उपयुक्त, उच्च रक्ताचाप एवं हृदय रोगों को क्षीण करने हेतु अत्यंत उपयोगी बताया गया है। नवीन शोधों में इसकी कैंसर प्रतिरोधक क्षमता का भी विवरण प्राप्त होता है इसके अलावा ये HIV से लडऩे, कॉटीसोल (cortisol) को कम करने, दिमाग में serotonin (सिरोटॉनिन) के स्तर को बढ़ाने में सहायक है। सेरोटोनिन मनुष्य  की नींद, पाचन, मतली, घाव भरने, हड्डियों के स्वास्थ्य, रक्त के थक्के जमने जैसे शारीरिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
संतुलित प्राकृतिक एवं स्वस्थ पोषण हेतु पतंजलि के द्वारा निर्मित ‘न्यूट्रेला न्यूट्रस्युटिकल’ की श्रेणी में ‘पतंजलि व्हे परफॉर्मेंस’ एक उच्चतर श्रेणी dietary/nutrition supplement है। यह आवश्यक पोषक तत्वों से बना वैज्ञानिक रूप से, आयुर्वेदिक सिद्धातों के परिपेक्ष में प्राकृतिक शाकाहारी न्यूट्रस्युटिकल’ है। स्वाद बढ़ाने हेतु पतंजलि ‘व्हे परफॉर्मेंस’ फे्रंच वनिला, मलाई कुल्फी एवं चाकलेट के स्वाद (flavour) में उपलब्ध किया गया है जो कि ‘सेहत के साथ स्वाद’ को यर्थाथ रूप से दर्शाता है, क्योंकि स्वाद के साथ सेहत बहुत ही कम पदार्थ में प्राप्त होती है। ‘पतंजलि व्हे परफॉर्मेंस’ में व्हे प्रोटीन कॉस्ट्रेट (Whey protein concentrate) एवं व्हे प्रोटीन आइसोलेट (Whey protein isolate) का प्रयोग किया गया है जिसमें कम वसा एवं कम शर्करा (carbohydrate) होते हैं एवं प्रोटीन की मात्रा 90% तक होती है। इसमें अप्राकृतिक रूप से किसी भी शर्करा का उपयोग नहीं किया गया है। यह gluten व Zero trans fat रहित भी है। Gluten न होने के कारण यह celiac बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों के लिए भी पूर्ण पोषण प्रदान करता है। इसके 30 ग्राम में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन जिसमें 5.5 g branched chain amino acids एवं 4.2g  ग्लूटामाइन (glutamine) के साथ 12 आवश्यक अमीनो एसिड,साथ 11 जैव किण्वित विटामिन, 17 प्राकृतिक जड़ी-बूटीयाँ, जैसे- सोया (Glycine max (L.) Merr), जिंको (Ginko biloba), अश्वगंधा (Withania somnifera (L.) Dunal) मूसली (Chlorophytum borivilianum Santapaux R. R. Fern.), हडजोड (Cissus quadrangularis L.), रोज हिप (Rosa canina L.), पालक ((Spinacia oleracea L.) इत्यादि, का समावेश है। इसके प्रोटीन पाउडर की लगभग 100 ग्राम मात्रा लगभग 392 kcal उर्जा प्राप्त होती है।
Nutritional information
gfhfg
उत्पाद के लाभ
मनुष्य के शरीर में जब पाचन प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है तब आवश्यक एमिनो एसिड्स शरीर की कोशिकाओं (Cell) में अवशोषित हो जाते है, जिसके फलस्वरूप वो इन कोशिकाओं में प्रोटीन संश्लेषण (protein synthesis ) को बढ़ावा देते हैं और उनके विकास में मदद करते हैं, इस प्रकार से यह ‘व्हे प्रोटीन’ सबके लिए एक आवश्यक पूरक बनाता है। यह केवल एक प्रोटीन सप्लीमेंट नहीं है अपितु यह स्वास्थ्य लाभ करने हेतु पूर्ण रूप से आधुनिक पोषण विज्ञान एवं आयुर्वेदिक सिद्धातों का समावेश किया हुआ एक प्रभावशाली पदार्थ है। इसमें उपलब्ध जैविक एन्जाइम पाचन क्रिया के बाद पोषक तत्वों को जल्दी अवशोषित करने में सहायक होते है। इस पतंजलि ‘व्हेपरफॉर्मेंस’ के प्रयोग से माँसपेशियों का पूर्ण विकास, प्रतिरोधक क्षमता में सुधार, माँसपेशियों में अत्याधिक थकान या दर्द, वजन कम करना इत्यादि का पूर्ण लाभ मिलता है।
प्रस्तावित दैनिक खुराक/मात्रा
प्रत्येक आयुवर्ग का व्यक्ति इस न्यूट्रास्युटिकल (health supplement) से लाभ प्राप्त कर सकता है। इस प्राकृतिक पोषक फार्मूलेशन को समय की माँग अनुसार विभिन्न स्वाद में रखा गया है। इसको उपयोग करने हेतु सर्वप्रथम आधा चम्मच (15 ग्राम) को 100 मि.ली. ठण्डे पानी में घोलकर पहले पाँच दिन पीना चाहिये। उसके बाद नियमित रूप से एक चम्मच (30 ग्राम) 200 मि.ली. पानी में घोलकर लेना चाहिये। आप चाहे तो इस प्रोटीन को अपने स्वादनुसार स्मूदी, ओट्स इत्यादि में भी मिलाकर ले सकते हैं। जिस प्रकार हर सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी प्रकार अत्यंत लाभ के साथ, इसकी अधिक मात्रा को ग्रहण करना थोड़ा हानिकारक भी हो सकता है जैसे कि जिन मनुष्यों को दूध से एलर्जी है, वे इसका प्रयोग न करें। गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को भी कम मात्रा में इसका सेवन करना चाहिये। आवश्यकतानुसार, उचित मात्रा में इस ‘पतंजलि व्हे परफॉर्मेंस’ के सेवन से आप पूर्ण रूप से शाकाहारी, आयुर्वेदिक सिद्धांतो के अनुसार तैयार किए गए एक प्रभावी न्यूट्रास्युटिकल के द्वारा अपने शारीरिक व मानसिक विकास को बल देने में सक्षम हो पाते हैं।

Related Posts

Advertisment

Latest News

Eternal wisdom Eternal wisdom
          With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will
Patanjali's Yoga, Ayurveda and Swadeshi Movement
शाश्वत प्रज्ञा
Eternal truth extracted from shashvat pragya of Param Pujya Yog-Rishi Shradheya Swami Jee Maharaj….
Patanjali's resolution on completion of 30 years
30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद पञ्च क्रांतियों का शंखनाद
Prayers to divine powers on Mahakumbh for the welfare of the nation and for Sanatan Dharma to become the religion of the age
महाकुम्भ पर दैवीय शक्तियों से प्रार्थना  राष्ट्र का मंगल हो व सनातन धर्म युगधर्म बने
Mukta Pishti: A surefire solution to stomach ulcers, Research published in Elsevier Publications Research Journal
मुक्ता पिष्टी: पेट के अल्सर का रामबाण समाधान, Elsevier प्रकाशन के रिसर्च जर्नल में शोध प्रकाशित