योग हूँ मैं, संयोग हूँ मैं
On
संजय कुमार उर्फ संजय योगी
कार्यकर्ता-मुजफ्फरपुर, बिहार
योग हूँ मैं, संयोग हूँ मैं
ऋषियों का प्रयोग हूँ मैं
ज्ञान हूँ मैं, विज्ञान हूँ मैं
वेदों का वरदान हूँ मैं
जीवन और जगत का विधान हूँ मैं
समस्याओं का समाधान हूँ मैं
गरीब-अमीर सबके लिए समान हूँ मैं
सब रोगों का निदान हूँ मैं
योग हूँ मैं, संयोग हूँ मैं
ऋषियों का प्रयोग हूँ मैं
साधना हूँ मैं, समाधान हूँ मैं
निर्दोष चिकित्सा विज्ञान हूँ मैं
दु:ख मिटाता, सुख बढ़ाता
बल-बुद्धि प्रदाता ज्ञान हूँ मैं
मैं तनाव नाशक दुर्गुण विनाशक
सद्गुण विकासक, योग हूँ मैं
योग हूँ मैं, संयोग हूँ मैं
ऋषियों का प्रयोग हूँ मैं
होगा भला मैं हिमालय से चला
लेकर जीवन की कला
हरिद्वार से हर द्वार तक
विद्यालय और घर-परिवार तक
सामर्थ्य हूँ मैं संस्कार हूँ मैं
सज्जनों का सद्व्यवहार हूँ मैं
सब कला, कौशल , संस्कार हूँ मैं
योग हूँ मैं, संयोग हूँ मैं
ऋषियों का प्रयोग हूँ मैं
धर्म हूँ मैं, शुभ कर्म हूँ मैं
तपस्या का मर्म हूँ मैं
आरोग्यता हूँ मैं, पवित्रता हूँ मैं
सात्विकता और सहनशीलता हूँ मैं
कर्मठता हूँ मैं, कुशलता हूँ मैं
दयालुता और दानशीलता हूँ मैं
योग हूँ मैं, संयोग हूँ मैं
ऋषियों का प्रयोग हूँ मैं
दृढ़ता हूँ मैं, सरलता हूँ मैं
विजय और सफलता हूँ मैं
पावन हूँ मैं, उमंग हूँ मैं
योगऋषि सा संत हूँ मैं
वीरता हूँ मैं, धीरता हूँ मैं
निर्भीकता और गंभीरता हूँ मैं
योग हूँ मैं, संयोग हूँ मैं
ऋषियों का प्रयोग हूँ मैं
कर्तव्य हूँ मैं ,न्याय हूँ मैं
मानता और सामाजिकता हूँ मैं
प्रसन्नता हूँ मैं, क्षमाशीलता हूँ मैं
सहभागिता और सृजनशीलता हूँ मैं
एकाग्रता हूँ मैं, आत्मनिर्भरता हूँ मैं
दूरदर्शिता और उत्पादकता हूँ मैं
योग हूँ मैं, संयोग हूँ मैं
ऋषियों का प्रयोग हूँ मैं
प्रेम हूँ मैं, सहानुभूति हूँ मैं
नीति और प्रीति हूँ मैं
उपकारी हूँ मैं, उदार हूँ मैं
योगऋषि का प्यार हूँ मैं
यम हूँ मैं, नियम हूँ मैं
आसन और प्राणायाम हूँ मैं
योग हूँ मैं, संयोग हूँ मैं
ऋषियों का प्रयोग हूँ मैं
साधना हूँ मैं, उपासना हूँ मैं
ईश्वर की आराधना हूँ मैं
सबको जोड़ता हूँ , इसलिए योग हूँ मैं
उन्नति के लिए बेजोड़ हूँ मैं
आत्मशक्ति हूँ मैं, राष्ट्रभक्ति हूँ मैं
तेरे प्राणों के पोषण की शक्ति हूँ मैं
योग हूँ मैं, संयोग हूँ मैं
ऋषियों का प्रयोग हूँ मैं
लेखक
Related Posts
Latest News
01 Mar 2025 17:58:05
With divine inspiration, I want to draw your attention towards 11 important facts. I am sure that you will


