21 जून ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’के सफल आयोजन हेतु बैठक
On
हरिद्वार, 11 जून। परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के शुभ संकल्प से पूरे विश्व में २१ जून का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। पतंजलि योगपीठ परिवार भी प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक स्तर पर मनाता है। इस वर्ष परम पूज्य स्वामी जी महाराज के दिशानिर्देशन में अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पतंजलि योगपीठ, फेस-2 के विशाल योग भवन में होना सुनिश्चित हुआ है। पतंजलि की इस वर्ष अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वयं व समाज के लिए योग’है। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु भारत स्वाभिमान कार्यालय के मुख्यालय में एक विशेष बैठक आहूत की गई, जिसकी अध्यक्षता पतंजलि योग समिति की मुख्य महिला केन्द्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया ने की।
इस अवसर पर योग दिवस की तैयारी हेतु उपस्थित अधिकारीगणों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में पतंजलि योग समिति के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी भाई राकेश ने आगन्तुकों, योग साधकों के आवागमन, बैठक व्यवस्था, आकस्मिक सेवाओं, सूक्ष्म जलपान आदि अनेक विषयों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थदेव जी ने भी अपने विचार रखें।
बैठक में स्वामी आर्षदेव, स्वामी बजरंगदेव, स्वामी ईशदेव, स्वामी तीर्थदेव, स्वामी विनयदेव जी आदि उपस्थित रहे।
लेखक
Related Posts
Latest News
01 May 2025 16:59:33
Invincible India The dream of a great, healthy, prosperous, capable, powerful and organized developed India is the resolution of all...


