गीता ज्ञान संस्थानम, कुरुक्षेत्र में जियो ओपीडी सेंटर का लोकार्पण

गीता ज्ञान संस्थानम, कुरुक्षेत्र में जियो ओपीडी सेंटर का लोकार्पण

  हरिद्वार, 05 सितम्बर। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में गीता ज्ञान संस्थानम, कुरुक्षेत्र में जियो ओपीडी सेंटर का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि जीवन को ठीक रखने के लिए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने जीयो गीता और मेदांता का संगम कराया है। उन्होंने कहा कि गीता जीने के लिए है, योग जीने के लिए है, वेद, दर्शन, उपनिषद् जीने के लिए हैं, जीवन भी जीने के लिए और जीवन है तो सब कुछ है। आज सारी दुनिया योग-आयुर्वेद का आश्रय ले रही है, आप भी अपने जीवन में योग व आयुर्वेद को आत्मसात करो। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म जीने का तत्व है। धारणात धर्म- अर्थात जो धारण किया जाए वो धर्म है तथा जिससे बचा जाए वह अधर्म है।
स्वामी जी ने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज एक ब्रह्मनिष्ठ गुरु हैं जो सनातन धर्म को जीते हैं, गीता को जीते हैं, राष्ट्रधर्म को जीते हैं, गौ-धर्म को जीते हैं, ईश्वरीय कृपा से हमें ऐसे संत महात्मा की सन्निधि प्राप्त हुई है। कार्यक्रम में योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के साथ विशेष रूप से भारत सरकार में केन्द्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति चिन्मय पण्ड्या जी, स्वामी श्री परमात्मानंद जी महाराज एवं अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।

Related Posts

Advertisment

Latest News

शाश्वत प्रज्ञा शाश्वत प्रज्ञा
स्वामी रामदेव
30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद पञ्च क्रांतियों का शंखनाद
महाकुम्भ पर दैवीय शक्तियों से प्रार्थना  राष्ट्र का मंगल हो व सनातन धर्म युगधर्म बने
मुक्ता पिष्टी: पेट के अल्सर का रामबाण समाधान, Elsevier प्रकाशन के रिसर्च जर्नल में शोध प्रकाशित
शास्त्रों में प्राणायाम के लक्षण
अब कैंसर होगा दूर औरोग्रिट से
मन का नियंत्रण अभ्यास और वैराग्य
कर्ण रोग लक्षण   कारण  बचाव
अन्य देशों की लूट पर ही टिके हैं यूरोपीय नेशन स्टेट
त्रिआयामी संगम योग-आयुर्वेद-नेचुरोपैथी की विशेषताएं