समृद्ध ग्राम में ‘मुख्य योग शिक्षक शिविर’ का समापन

समृद्ध ग्राम में ‘मुख्य योग शिक्षक शिविर’ का समापन

   हरिद्वार, ०९ अक्टूबर। योग, आयुर्वेद व स्वदेश के आंदोलन को विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान तथा पतंजलि योग समिति के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थदेव जी के दिशानिर्देशन में समृद्ध ग्राम में ‘मुख्य योग शिक्षक’ शिविर सम्पन्न हुआ जिसमें मध्य प्रदेश पूर्व-पश्चिम, महाराष्ट्र पूर्व-पश्चिम, मुम्बई तथा गोवा के लगभग 500 सह-योग शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। उक्त सभी शिविरार्थी जिला व प्रांत स्तर पर 100-100 घण्टे का सह-योग शिक्षक का प्रशिक्षण प्राप्त कर यहाँ पधारे थे। 
शिविर में सभी शिविरार्थियों ने पतंजलि योगपीठ के परमाध्यक्ष स्वामी रामदेव जी महाराज तथा महामंत्री आचार्य बालकृष्ण जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वामी जी महाराज ने बताया कि हमारा लक्ष्य योग, आयुर्वेद, स्वदेशी के प्रति समाज में व्याप्त भ्रान्तियों को समाप्त कर पूरे विश्व को योगमय बनाना है।  स्वामी परमार्थदेव जी ने कहा कि पतंजलि के तत्वाधान में संचालित इन शिविरों के माध्यम से शिविरार्थियों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ-साथ एविडेंस बेस्ड आयुर्वेद, पंचकर्म, षट्कर्म, प्राकृतिक चिकित्सा, घरेलु उपचार, यज्ञ चिकित्सा, आहार चिकित्सा में भी पारंगत किया जा रहा है। शिविर में श्री एन.पी. सिंह, डॉ. साध्वी देवप्रिया, मुख्य केन्द्रीय प्रभारी भाई राकेश, स्वामी आदित्यदेव व स्वामी ऋतदेव ने शिविरार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

Related Posts

Advertisment

Latest News

शाश्वत प्रज्ञा शाश्वत प्रज्ञा
स्वामी रामदेव
30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद पञ्च क्रांतियों का शंखनाद
महाकुम्भ पर दैवीय शक्तियों से प्रार्थना  राष्ट्र का मंगल हो व सनातन धर्म युगधर्म बने
मुक्ता पिष्टी: पेट के अल्सर का रामबाण समाधान, Elsevier प्रकाशन के रिसर्च जर्नल में शोध प्रकाशित
शास्त्रों में प्राणायाम के लक्षण
अब कैंसर होगा दूर औरोग्रिट से
मन का नियंत्रण अभ्यास और वैराग्य
कर्ण रोग लक्षण   कारण  बचाव
अन्य देशों की लूट पर ही टिके हैं यूरोपीय नेशन स्टेट
त्रिआयामी संगम योग-आयुर्वेद-नेचुरोपैथी की विशेषताएं